विज्ञापन

पटना कोचिंग विवाद: खान सर के मैनेजर और बॉडीगार्ड्स की जमानत पर 20 जून को होगी सुनवाई 

पटना के चर्चित कोचिंग विवाद में कोर्ट ने खान सर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. वहीं उनके सहयोगियों की जमानत याचिका पर शनिवार (20 जून) को सुनवाई होगी.

पटना कोचिंग विवाद: खान सर के मैनेजर और बॉडीगार्ड्स की जमानत पर 20 जून को होगी सुनवाई 
पटना खान सर कोचिंग विवाद में 20 जून को सुनवाई होगी.

Bihar News: पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज (KGS) कोचिंग संस्थान के बाहर हुई हिंसक झड़प और फायरिंग मामले में अब नया मोड़ या गया है. पिछले दिनों हुई इस घटना के बाद खान सर समेत उनके सहयोगियों को बड़ी राहत मिली है. पटना व्यवहार न्यायालय ने खान सर की गिरफ्तारी पर फिलहाल अंतरिम रोक लगा दी है. वहीं अब   शनिवार( 20 जून) को उनके 5 अन्य सहयोगियों की जमानत याचिका पर सुनवाई होगी.

शनिवार का दिन क्यों है अहम

शनिवार का दिन इस पूरे मामले में काफी निर्णायक साबित होने वाला है. खान सर के अलावा उनके पांच अन्य सहयोगियों की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होगी. इनमें कोचिंग के मैनेजर कन्हैया सिंह, अंकित और अजीत शामिल हैं, जिन्होंने अपनी अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है.

इसके साथ ही खान सर के दो सुरक्षा गार्ड प्रदीप और तालेबर सिंह की जमानत याचिकाओं पर भी अदालत अपना रुख स्पष्ट करेगी. कोर्ट ने मामले से जुड़े दोनों गिरफ्तार गार्डों की केस डायरी और जांच से संबंधित दस्तावेज भी तलब किए हैं.

क्या है पूरा मामला

यह विवाद 2 जून की रात शुरू हुआ था जब खान ग्लोबल स्टडीज के बाहर जमकर हिंसा हुई. पुलिस के अनुसार ज्ञान बिंदु कोचिंग के 15-20 लोगों ने संस्थान पर पथराव किया और तोड़फोड़ की. इस दौरान एक सुरक्षा गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया था. आरोप है कि विवाद के बीच खान सर ने सुरक्षा गार्डों को फायरिंग का आदेश दिया था. पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास और शस्त्र अधिनियम की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है.

दूसरी तरफ इस घटना की जवाबी प्राथमिकी में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. इस पूरे प्रकरण में अब अदालत जांच से जुड़े सभी तथ्यों का परीक्षण करेगी. पुलिस की जांच और अदालत की आगामी कार्रवाई ही तय करेगी कि यह कानूनी जंग किस दिशा में आगे बढ़ती है. आम लोगों और छात्रों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- प्रिंस हत्याकांड में खान सर पर क्यों नहीं हो रही FIR? नेपाल कनेक्शन और कानूनी पेच में उलझी पुलिस

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
सोमू आनंद बिहार से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं। बिहार के समाज, राजनीति, पब्लिक पॉलिसी, पर्यावरण, खेती - किसानी, और प्रशासन से जुड़ी खबरें कवर करते है... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna Khan Sir, Patna Coaching Controversy, Bihar News, Patna Khan Sir Coaching
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com