विज्ञापन

इंजीनियरिंग छात्र ने AI की मदद से रचा प्रेमिका के भाई का मर्डर प्लान, सुनाने के लिए बनाई मौत की रिकॉर्डिंग

सीवान में एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने अपनी गर्लफ्रेंड के भाई की हत्या की डरावनी योजना बनाने के लिए AI का इस्तेमाल किया. जिसे पुलिस को भी हैरत में डाल दिया है.

इंजीनियरिंग छात्र ने AI की मदद से रचा प्रेमिका के भाई का मर्डर प्लान, सुनाने के लिए बनाई मौत की रिकॉर्डिंग
Bihar Crime News

बिहार के सीवान जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. इस साजिश में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे एक छात्र ने अपनी प्रेमिका के भाई की कथित तौर पर हत्या कर दी.लेकिन जिस तरीके से आरोपी ने हत्या की साजिश को अंजाम दिया उसे तकनीक के इस्तेमाल पर आधारित एक बेहद शातिर और खौफनाक कदम माना जा रहा है, जिसने पुलिस  को भी हैरत में डाल दिया है.आरोपी ने वारदात को अंजान देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का  इस्तेमाल किया था. पुलिस ने हत्या के महज आधे घंटे के  अंदर आरोपी और उसके नाबालिग भाई को हिरासत में ले लिया.

प्रेमिका के भाई की प्रेमी ने की हत्या

घटना जिले के नबीगंज थाना क्षेत्र के लकड़ी गांव की है. जहां शाहनवाज आलम  नाम के एक युवक ने अपनी प्रेमिका के भाई  कमरे आलम (40 वर्ष) की हत्या की है. पुलिस ने हत्या के आरोप में शाहनवाज को गिरफ्तार  किया है, जो एक इंजीनियरिंग का छात्र है और गर्मी की छुट्टियों में अपने गांव आया हुआ था.

प्रेम संबंध का कर रहा था विरोध

पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शाहनवाज का मृतक की बहन के साथ प्रेम संबंध था. कमरे आलम को यह रिश्ता पसंद नहीं था और वह लगातार दोनों के संपर्क में रूकावटें पैदा कर रहा था. इसी बात से नाराज होकर शाहनवाज ने अपने नाबालिग भाई के साथ मिलकर प्रेमिका के भाई की हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दे दिया.

AI की मदद से बनाई हत्या की योजना

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने वारदात से पहले AI टूल्स का उपयोग कर हत्या की योजना तैयार की थी. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने घटना को अंजाम देने के विभिन्न तरीकों पर जानकारी जुटाई थी. हत्या के दौरान घायल करने के बाद उसने मृतक के मुंह पर मिट्टी डाल दी, जिससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई.

प्रेमिका को सुनाने के लिए की ऑडियो रिकॉर्डिंग

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, शाहनवाज ने हत्या के समय पूरी बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की थी. पूछताछ में उसने बताया कि वह इस रिकॉर्डिंग को अपनी प्रेमिका को सुनाना चाहता था, ताकि उसे पता चल सके कि उसके भाई की हत्या कैसे की गई.

मिट्टी से सने कपड़ों ने खोला राज

घटना के बाद पुलिस गश्ती दल इलाके में गश्त कर रहा था. इसी दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में भागते दिखाई दिए. उनके कपड़ों पर मिट्टी लगी हुई थी, जिससे पुलिस को शक हुआ. दोनों को पकड़कर थाने लाया गया और पूछताछ की गई.इस दौरान दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली.

पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी शाहनवाज आलम को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके नाबालिग भाई को भी बाल न्याय अधिनियम के तहत प्रक्रिया में लिया है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 


 

लेखक के बारे में
img
abhishek Upadhyay
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar News, Bihar Crime News, Crime News, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com