विज्ञापन
49 minutes ago

Patna Today News Live Updates: NDTV के इस स्पेशल पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना की हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. भरत तिवारी केस में पुलिस द्वारा किये गए FIR में पिता और भाई का नाम अब हटा दिया गया है. रिशुश्री मामले में पटना हाईकोर्ट ने मीडिया ट्रायल पर अंतरिम रोक लगा दी है. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

तेज प्रताप यादव के ड्राइवर को मिल रही धमकी

JJD प्रमुख तेज प्रताप यादव के ड्राइवर और उनकी पत्नी ने चोरी के मामले में गवाही से जुड़ी धमकियों को लेकर शिकायत दर्ज कराई है. ड्राइवर अनिल यादव का कहना है, "गवाही में मेरा नाम आया था. मेरी पत्नी को धमकी दी गई कि मैं गवाही न दूं, जिससे हम डरे हुए हैं. अब हम औपचारिक शिकायत दर्ज करा रहे हैं. यह घटना रात में हुई. मैं तेज प्रताप के साथ ड्यूटी पर था."

पटना कोचिंग विवाद मामले की सुनवाई आज

बिहार के पटना में कोचिंग संस्थानों के बीच विवाद के मामले की अगली सुनवाई आज यानि 27 जून को होनी है. पटना सिविल कोर्ट ने मामले की अपडेटेड केस डायरी मांगी है.

बिहार में अगले 48 घंटे में बारिश और आंधी का अलर्ट

बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव है और अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम बदला रहेगा. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार 26 से 28 जून तक कई जिलों में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. आज उत्तर और पूर्वी बिहार के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दूसरे दिन पूर्वी बिहार के जिलों में ऑरेंज अलर्ट और बाकी कई जिलों में येलो अलर्ट रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Bihar, Bihar News, Bihar Police, Patna News Today, Bihar Live Updates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com