विज्ञापन

पटना में बेटे ने मां को लगाई आग! कमरे में मिली जली हुई लाश, नशे को लेकर होता था विवाद 

पटना सिटी के दुल्ली घाट में एक कमरे से 60 साल की महिला की जली हुई लाश मिली. उसके बेटे पर मां को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

पटना में बेटे ने मां को लगाई आग! कमरे में मिली जली हुई लाश, नशे को लेकर होता था विवाद 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बेटा.

पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के दुल्ली घाट में एक महिला जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई.  महिला किराये के मकान में अपने बेटे के साथ रहती थी. उसके बेटे पर मां की जलाकर हत्‍या करने का आरोप लगा है. शव पहचान 60 वर्षीय रेखा देवी उर्फ मंजू देवी के रूप में हुई है. पुल‍िस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. 

पुल‍िस के अनुसार, नशे को लेकर हुए विवाद के बाद बेटे ने मां को आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे चिंटू को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.  

पुलिस कर रही जांच 

एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया क‍ि लोगों के अनुसार, नशे को लेकर मां और बेटे में अक्‍सर विवाद होता रहता था. वारदात की सूचना पर खाजेकलां थाना पुलिस ने दुल्ली घाट पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाकर सबूत जुटाए गए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए NMCH भेज दिया गया. पुलिस घटना के पीछे के विवाद की जांच कर रही है. आरोपी बेटे और आसपास के लोगों से भी घटना को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस वारदात के कारण जानने का प्रयास कर रही है. 

पुलिस कराएगी अंतिम संस्‍कार

एएसपी राजकिशोर सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत का सही कारण सामने आएगा. उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की निगरानी में उसका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा.  

ये भी पढ़ें... 

भोपाल में महिला इंस्पेक्टर की बेरहमी से हत्या, हथौड़े से फोड़ा सिर, पेड़ से लटका मिला प्रेमी का शव

75 साल के मुस्लिम जमात नेता की 19 साल की बीवी की मौत, सांसद के कमरे में लटकी मिली लाश, बांग्लादेश में मचा बवाल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Patna Crime News, Patna Crime, Patna News, Bihar Crime News, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com