विज्ञापन

Pappu Yadav Arrested: क्या है 1995 का वो विवाद? जिसमें सांसद पप्पू यादव की हुई है गिरफ्तारी

गिरफ्तारी के बाद पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है. मुझे नहीं पता कि मेरा क्या होगा. सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य की नीतीश कुमार सरकार की आलोचना करने के कारण उन्हें निशाना बनाया जा रहा है.

Pappu Yadav Arrested: क्या है 1995 का वो विवाद? जिसमें सांसद पप्पू यादव की हुई है गिरफ्तारी
  • पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को पटना स्थित उनके आवास से 1995 के पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है.
  • मामला 1995 का है जिसमें आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी कर किराये पर लिए गए मकान का राजनीतिक कार्यालय बनाया था
  • अदालत ने सांसद को मामले में उपस्थित होने का आदेश दिया था लेकिन वे पेश नहीं हुए जिसके कारण गिरफ्तारी हुई है,
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को उनके पटना आवास से गिरफ्तार किया गया. शहर के एसपी भानु प्रताप ने बताया, "उनके खिलाफ 1995 से एक ट्रायल कोर्ट केस चल रहा है. वारंट जारी किया गया था और उन्हें अदालत में पेश होना था, लेकिन वे पेश नहीं हुए. पेश न होने के कारण उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई है और आगे की कार्यवाही की जाएगी. कानून के अनुसार, आगे की कार्यवाही से पहले चिकित्सा परीक्षण के बाद फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त किया जाएगा."

किन धराओं के तहत हुई गिरफ्तारी

पटना एसपी भानु प्रताप ने कहा, “पुलिस स्टेशन केस संख्या 552/1995 वर्ष का मामला है. सांसद (पप्पू यादव) के खिलाफ धारा 419, 420, 468, 471, 506 और 120बी के तहत गिरफ्तारी की कार्यवाही की जा रही है. यह गर्दानीबाग पुलिस स्टेशन का मामला है. अदालत ने माननीय सांसद को मामले में पेश होने का निर्देश दिया था, लेकिन वे निर्धारित तिथि पर उपस्थित नहीं हुए. इसलिए, गिरफ्तारी की जा रही है.”

35 साल बाद खुली फाइल: आखिर क्या है वो विवाद

यह मामला मुख्य रूप से वर्ष 1995 के एक पुराने विवाद से संबंधित है, जिसकी जड़ें पटना के गर्दनीबाग थाने में दर्ज एक एफआईआर (FIR) से जुड़ी हैं. एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि पप्पू यादव और उनके करीबियों ने धोखाधड़ी का सहारा लेकर उनका घर किराए पर लिया था. शिकायतकर्ता का मुख्य दावा यह है कि किराए पर लेते वक्त उनसे यह महत्वपूर्ण जानकारी छिपाई गई थी कि इस आवासीय परिसर का उपयोग सांसद के राजनीतिक कार्यालय के रूप में किया जाएगा. तीन दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद, कानूनी प्रक्रियाओं और कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच अब पुलिस ने इस मामले में वारंट के आधार पर देर रात बड़ी कार्रवाई की है.

बता दें कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कुर्की जब्ती का आदेश अदालतने तीन दिन पहले दिया था. अब पुलिस वारंट लेकर उनको गिरफ्तार करने उनके आवास पर पहुंच गई. इस दौरान उनके आवास पर समर्थकों की भीड़ भी जुट गई. पप्पू यादव ने गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस से पूछा कि वारंट कहां है. 

ये भी पढ़ें : घंटों की मशक्कत के बाद पटना पुलिस ने पप्पू यादव को किया गिरफ्तार, 35 साल पुराने मामले में खूब चला ड्रामा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com