विज्ञापन

हंसी-मजाक के बीच विवाद, भागलपुर में दरोगा ने सिपाही पर चाकू से किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर

बिहार के भागलपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिला नवगछिया में ड्यूटी के दौरान एक दरोगा और सिपाही के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया.आरोप है कि आवेश में आकर दरोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया.

हंसी-मजाक के बीच विवाद, भागलपुर में दरोगा ने सिपाही पर चाकू से किया जानलेवा हमला,हालत गंभीर
  • बिहार के भागलपुर जिले के नवगछिया में ड्यूटी के दौरान दरोगा और सिपाही के बीच मामूली विवाद हिंसक संघर्ष में बदला
  • दरोगा ने आवेश में आकर चाकू से सिपाही विशाल कुमार पर किया हमला, गंभीर रूप से अस्पताल में भर्ती
  • घायल सिपाही प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
भागलपुर:

बिहार के भागलपुर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जिला नवगछिया में ड्यूटी के दौरान एक दरोगा और सिपाही के बीच हुआ मामूली विवाद अचानक हिंसक संघर्ष में बदल गया.आरोप है कि आवेश में आकर दरोगा ने पीटीसी सिपाही विशाल कुमार पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा.घटना के तत्काल बाद घायल सिपाही को आनन-फानन में स्थानीय अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया,जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है.

घायल सिपाही विशाल कुमार के अनुसार,सुबह के समय दरोगा के साथ सामान्य हंसी-मजाक चल रहा था,जो अचानक विवाद में बदल गया. इसी बीच दरोगा ने अचानक चाकू निकालकर उन पर वार कर दिया और वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया.इस आंतरिक संघर्ष की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है. पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी नवगछिया टाउन थाना को सौंपी गई है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह अनुशासनहीनता का गंभीर मामला है और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com