विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2019

इफ्तार को लेकर गिरिराज सिंह की टिप्पणी पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- ऐसे लोगों का कोई धर्म नहीं होता...

गिरिराज सिंह (Giriraj singh) ने कुछ दिन पहले नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी को लेकर एक फोटो ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि कितना अच्छा होता अगर ये सभी नवरात्री में भी उपवास रखते.

इफ्तार को लेकर गिरिराज सिंह की टिप्पणी पर भड़के नीतीश कुमार, कहा- ऐसे लोगों का कोई धर्म नहीं होता...
नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह को लेकर की टिप्पणी
  • गिरिराज सिंह ने कुछ दिन नीतीश कुमार पर की थी टिप्पणी
  • नीतीश कुमार ने गिरिराज के बयान पर जताया एतराज
  • अमित शाह ने भी गिरिराज को लगाई थी फटकार
नई दिल्ली:

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)  ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj singh) पर एक बार फिर निशाना साधा है. उन्होंने (Nitish Kumar) बुधवार को कहा कि ऐसे लोग जो गैर-जरूरी टिप्पणी करने वाले लोगों का कोई धर्म नहीं होता है. ध्यान हो कि गिरिराज सिंह (Giriraj singh) ने कुछ दिन पहले नीतीश कुमार के इफ्तार पार्टी को लेकर एक फोटो ट्वीट किया था. उन्होंने लिखा था कि कितना अच्छा होता अगर ये सभी नवरात्री में भी उपवास रखते. गिरिराज सिंह (Giriraj singh) के इस बयान को बिहार की मौजूदा राजनीति में बीजेपी-जेडीयू के बीच बढ़ती दूरी के तौर पर देखा जा रहा था. दरअसल, लोकसभा चुनाव में एनडीए के प्रचंड जीत के बाद मोदी सरकार ने अपने मंत्रिमंडल में जेडीयू के किसी भी नेता को शामिल नहीं किया था. इस बात को लेकर नीतीश कुमार ने अपनी नाराजगी भी जताई है. 

बिहार में बीजेपी-जेडीयू के बीच खींचतान और सीएम को लेकर गिरिराज सिंह के ट्वीट पर बोले चिराग पासवान, कहा- सब ठीक है...

गौरतलब है कि गिरिराज सिंह के इस बयान के बाद बीजेपी अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने गिरिराज सिंह को इस तरह के बयान दोबारा न देने की हिदायत भी दी थी. अपने बयानों से अक्‍सर विवादों में घिरने वाले गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने अपनी ही गठबंधन पार्टी के प्रमुख नेताओं पर सवाल उठाया है. मालूम हो कि 2008 से 2010 के बीच वह नीतीश कुमार की सरकार में मंत्री भी रहे. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद ही अमित शाह ने इस पूरे मामले में हस्तक्षेप करते हुए गिरिराज सिंह को हिदायत दी है. अमित शाह ने गिरीराज सिंह को फ़ोन करके कहा था कि इस तरह की शिकायत आगे से नहीं आनी चाहिए. बता दें कि अमित शाह और नीतीश कुमार से पहले गिरिराज सिंह के इस बयान की लोजपा के नेता चिराग पासवान ने भी निंदी की थी.

मंत्री पद को लेकर BJP से 'नाराज' चल रहे नीतीश को मिला लालू का न्योता, कहा- फिर एकजुट होने का समय

उन्होंने एनडीटीवी से बातचीत में कहा था कि गिरिराज सर (Giriraj Singh) ऐसे ट्वीट करते रहते हैं. मुझे लगता है कि मीडिया गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) के ट्वीट को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले रही है. इस विवाद में गिरिराज सिंह को क्लीनचिट देने पर चिराग पासवान ने कहा कि निरंतरता में उनके कई बयान आए हैं. कभी भी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं होनी चाहिए कभी भी धर्म या जाति की राजनीति नहीं करना चाहिए. पीएम ने खुद ऐसे बयानबाजी से बचने की नसीहत दी थी.

नीतीश सरकार के कैबिनेट का विस्तार: बनाए जा सकते हैं आठ नए मंत्री, इन नामों पर है कयासबाजी

बहरहाल हमारी अपनी एक अपनी विचारधारा रही है. हम उसी पर चल रहे हैं. बातचीत के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या आप गिरिराज सिंह  से मिलेंगे? क्या आप उनसे पूछेंगे कि आपने ऐसा ट्वीट क्यों किया है? इसपर चिराग पासवान ने कहा कि जब उनसे मुलाकात होगी तो मैं उनसे जरूर पूछूंगा लेकिन मुझे लग रहा है कि हम किसी एक के बयान को कुछ ज्यादा ही ध्यान दे रहे हैं. 

VIDEO: गिरिराज सिंह ने इफ्तार की फोटो ट्वीट कर नीतीश कुमार पर कसा तंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Giriraj Singh, BJP, JDU
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com