विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2018

बिहार में एनडीए का चेहरा कौन? नीतीश बोले- जवाब उचित समय पर दिए जाएंगे

भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश राज्य सत्ताधारी गठबंधन के नेता हैं और एनडीए 2019 के आम चुनावों में जदयू अध्यक्ष नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों के आधार पर वोट मांगेगा. 

बिहार में एनडीए का चेहरा कौन? नीतीश बोले- जवाब उचित समय पर दिए जाएंगे
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित की गई थी इफ्तार पार्टी
  • एनडीए फेस के बारे में उन्होंने बोलने से इनकार कर दिया
  • उन्होंने कहा कि समय आने पर जवाब दिया जाएगा
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्य में भाजपा की अगुवाई वाले एनडीए के चेहरे के तौर पर पेश किए जाने की जदयू की मांग की पर इस समय काफी कयास लगाए जा रहे हैं. यह सवाल जब नीतीश कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जवाब उचित समय पर दिया जाएगा. इससे पहले, दिन में उप-मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि नीतीश राज्य सत्ताधारी गठबंधन के नेता हैं और एनडीए 2019 के आम चुनावों में जदयू अध्यक्ष नीतीश और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों के आधार पर वोट मांगेगा. 

यह भी पढ़ें:  बिहार में एनडीए में क्यों हो रही है रस्साकशी?

नीतीश ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा, ‘‘यह एक खास मौका है जब मैं सभी के चेहरे पर खुशी देखना चाहूंगा. किसी और चेहरे के बारे में कृपया अभी सवाल नहीं करें.’’ पत्रकार मुख्यमंत्री की ओर से आयोजित इफ्तार पार्टी में शामिल होने आए थे. 

VIDEO: मिशन 2019 : बड़े-छोटे भाई की लड़ाई, कौन देगा सीटों का बलिदान?
नीतीश ने कहा, ‘‘आपके सभी सवालों के जवाब उचित समय पर दिए जाएंगे. अभी दुआ करें कि रमजान का महीना बिहार में अमन-चैन लेकर आए.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, NDA Face In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com