विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

क्या नीतीश कुमार बीजेपी से हाथ मिलाकर बनाएंगे नई सरकार?

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुशील मोदी से बात की, बीजेपी विधायकों की आपात बैठक

क्या नीतीश कुमार बीजेपी से हाथ मिलाकर बनाएंगे नई सरकार?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे पर पीएम मोदी ने उन्हें बधाई दी है.
  • कुल 243 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत
  • बीजेपी और उसके सहयोगी दल व जेडीयू को मिलाकर कुल संख्या 129 होगी
  • सुशील मोदी ने अपने घर पर बीजेपी विधायकों की आपात बैठक बुलाई
पटना: बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद नया सियासी गणित बनने का अनुमान लगाया जा रहा है. बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सुशील मोदी से बात की है. सुशील मोदी ने अपने घर 1-पोलो रोड पर बीजेपी विधायकों की आपात बैठक बुलाई है.

इस बैठक के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने कहा कि हम राज्य में मध्यावधि चुनाव के पक्ष में नहीं हैं. हम चाहते हैं कि जो भी विधायक जीत कर आए हैं, वे पांच साल का कार्यकाल पूरा करें. अब बिहार बीजेपी अध्यक्ष नित्यानंद राय, विधानसभा में नेता विपक्ष प्रेम कुमार और सुशील मोदी पार्टी विधायकों की एक समिति गठित की गई है, जो विधायकों की राय और पार्टी की राय से केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराएगी.

VIDEO : बीजेपी नहीं चाहती मध्यावधि चुनाव

फिलहाल जेडीयू-आरजेडी और कांग्रेस के महागठबंधन वाली सरकार में आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस के कुल 178 विधायक हैं. कुल 243 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 122 विधायकों की जरूरत है. संभावना जेडीयू द्वारा बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के साथ नई सरकार के गठन की बन रही है.

किसके पास कितने विधायक
जेडीयू     -                 71
आरजेडी -                  80
कांग्रेस-                      27
बीजेपी व सहयोगी दल - 58
बहुमत के लिए जरूरी संख्या- 122
कुल विधायक-                     243

जनता दल यूनाइटेड के कुल 71 विधायक हैं. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के 58 विधायक हैं. इन दोनों को मिलाकर कुल संख्या 129 होती है जो कि बहुमत के लिए पर्याप्त है. पूरी संभावना है कि नीतीश कुमार आरजेडी और कांग्रेस से नाता तोड़ने के बाद बीजेपी से हाथ मिलाकर नई सरकार का गठन कर लेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, BJP-JDU Alliance, BJP Meeting, Nitish Kumar Resigns
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com