विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2018

BJP से सीटों के टकराव के बीच नीतीश कुमार ने किया लालू यादव को फोन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बातचीत की और उनकी सेहत का हाल जाना.

BJP से सीटों के टकराव के बीच नीतीश कुमार ने किया लालू यादव को फोन
लालू यादव और नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • नीतीश कुमार ने किया लालू यादव को फोन
  • नीतीश ने उनकी सेहत का हाल जाना
  • तेजस्वी ने कहा महागठबंधन के दरवाजे नीतीश के लिए बंद
पटना: राजनीति में हर छोटा बड़ा कदम हो या बयान हो वो काफी मायने रखता है. कई बार उसके दूरगामी नतीजे देखने को मिलते हैं और कई बार पूरी राजनीति ही बदल जाती है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज फोन कर पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से बातचीत की और उनकी सेहत का हाल जाना. लालू बीते कुछ समय से बीमार चल रहे हैं लेकिन मौजूदा राजनीतिक माहौल में नीतीश के इस फोन के कई मायने निकाले जा रहे हैं. इससे पहले कल नीतीश के सहयोगी रहे जीतन राम मांझी भी बयान दे चुके हैं कि महागठबंधन में नीतीश का स्वागत है लेकिन मुख्यमंत्री के उम्मीदवार तेजस्वी ही रहेंगे. 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी की दो टूक, नीतीश कुमार के लिए 'महागठबंधन' के दरवाजे हमेशा के लिए बंद

उधर, बिहार में बीजेपी के सहयोगी रहे उपेंद्र कुशवाहा भी बगावती तेवर दिखाते रहे है. कल ही बीजेपी का नाम लिए बिना नीतीश कुमार ने कहा था कि वोट के लिए एक टकराव का माहौल बनाया जा रहा है. जिससे कि वोटर जातीय और सांप्रदायिक आधार पर इधर से उधर हो. उन्होंने कहा था कि लोग काम के आधार पर वोट नहीं मांग रहे.

यह भी पढ़ें: इस 'शर्त' पर राजी हुए नीतीश, तब भी तेजस्वी यादव होंगे CM उम्मीदवार : जीतन राम

वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने साफ है कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए महागठबंधन के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले को लेकर राजद महागठबंधन के किसी अन्य दलों के दबाव में भी नहीं आएगा. 

VIDEO: मिशन 2019: तेजस्वी ने पूछा सवाल, क्या अब सब DNA ठीक हो गया?
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया और यहां की जनता नीतीश को कभी माफ नहीं करेगी. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Lalu Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com