विज्ञापन
This Article is From Jul 22, 2017

राहुल गांधी से मुलाकात करके समय बर्बाद कर रहे हैं नीतीश कुमार : सुशील मोदी

भाजपा नेता सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी-कांग्रेस से 'सदाचार' की उम्मीद ही बेमानी है.

राहुल गांधी से मुलाकात करके समय बर्बाद कर रहे हैं नीतीश कुमार : सुशील मोदी
भाजपा नेता सुशील मोदी (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस-आरजेडी से 'सदाचार' की उम्मीद ही बेमानी है : सुशील मोदी
  • 'तेजस्वी को इस्तीफा देने के लिए नहीं कह सकते हैं राहुल गांधी'
  • 'JDU द्वारा जवाब मांगे जाने के 15 दिन बाद भी आरजेडी चुप्पी साधे हुए है'
पटना: भाजपा ने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात करके कथित रूप से उनसे उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से होटल के बदले भूखंड मामले में सीबीआई की प्राथमिकी के बारे में इस्तीफा देने के लिए कहने का आग्रह करके अपना समय बर्बाद कर रहे हैं. भाजपा नेता सुशील मोदी ने शनिवार को प्रेस वि​ज्ञप्ति जारी करके आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आरजेडी-कांग्रेस से 'सदाचार' की उम्मीद ही बेमानी है.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई द्वारा चार्जशीटेड हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफा नहीं ले सके, तो वह तेजस्वी को इस्तीफा देने के लिए कैसे कह सकते हैं.

बिहार विधान परिषद में प्रतिपक्ष के नेता सुशील मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव पर लगे भष्टाचार के आरोपों का जेडीयू द्वारा बिन्दुवार जवाब मांगे जाने के 15 दिन बाद भी आरजेडी चुप्पी साधे हुए है, जो यह दर्शाता है कि आरजेडी ने भी स्वीकार कर लिया है कि सभी आरोप सही हैं.
यह भी पढ़ें
सुशील मोदी बोले - भाजपा महागठबंधन सरकार को तोड़ने में विश्वास नहीं रखती

उन्होंने कहा कि ऐसे में अब तेजस्वी के पास इस्तीफा देने या नीतीश कुमार को उन्हें बर्खास्त करने के अलावा दूसरा क्या रास्ता है? सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि दूसरी ओर जेडीयू प्रवक्ताओं को चुप कराने के लिए चौक-चौराहों पर बैनर लगाकर आरजेडी उन पर दबाव बना रहा है.
यह भी पढ़ें
तेजस्वी के इस्तीफे पर महागठबंधन में तनातनी, नीतीश को लालू का करारा जवाब

उल्लेखनीय है कि पटना में कुछ स्थानों पर जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह, अजय आलोक, नीरज कुमार और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्याम रजक की तस्वीर वाला पोस्टर चिपकाया गया है, जिसमें इन पर भाजपा नेता सुशील मोदी के साथ सांठगांठ करके आरजेडी पर हमला करने का आरोप लगाया गया है.

वीडियो : तेजस्वी पर सुशील मोदी का नया वार
सुशील मोदी ने आरोप लगाया कि अब तक जेडीयू ने एक बार भी यह नहीं कहा है कि तेजस्वी को राजनीतिक बदले की भावना से फंसाया गया है, या आरजेडी की रैली (आगामी 27 अगस्त को पटना में प्रस्तावित) 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' के लिए सीबीआई कार्रवाई कर रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushil Modi, Nitish Kumar, Tejaswi Yadav, Lalu Prasad Yadav, Rahul Gandhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com