विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2020

RJD नेता शिवानंद तिवारी का निशाना- बेचारे नीतीश कुमार PM के साथ मंच साझा करने को बेचैन, पर...

अमित शाह और जगत नड्डा के बाद सीधे नित्यानन्द राय के साथ उनको मंच साझा करने का मौका दिया गया.’ उन्होंने कहा, 'नीतीश प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने के लिए बेचैन हैं, लेकिन अभी तक तो उनकी हर कोशिश नाकाम रही है. बेचारे नीतीश कुमार!' 

RJD नेता शिवानंद तिवारी का निशाना- बेचारे नीतीश कुमार PM के साथ मंच साझा करने को बेचैन,  पर...
राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (फाइल फोटो)
  • राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने लगाया आरोप
  • दिल्ली चुनाव में पीएम साथ मंच साझा करने को बेचैन नीतीश कुमार
  • संगम विहार में अमित शाह के साथ मंच साझा कर चुके हैं नीतीश
पटना:

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी (Shivanand Tiwari) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 (Delhi Election 2020) के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के साथ मंच साझा करने के लिए बेचैन हैं, लेकिन अभी तक इस दिशा में उनकी हर कोशिश नाकाम रही है. शिवानंद ने मंगलवार को कहा, 'दिल्ली चुनाव में अभी तक नीतीश को प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने का मौका नहीं मिल पाया है. अमित शाह और जगत नड्डा के बाद सीधे नित्यानन्द राय के साथ उनको मंच साझा करने का मौका दिया गया.' उन्होंने कहा, 'नीतीश प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करने के लिए बेचैन हैं, लेकिन अभी तक तो उनकी हर कोशिश नाकाम रही है. बेचारे नीतीश कुमार!' 

बता दें, दिल्ली में गठबंधन सहयोगी बीजेपी के लिए प्रचार करने आए नीतीश कुमार ने संगम विहार में हुई एक रैली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा किया था. इस रैली में उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा था. संगम विहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की साझा रैली को संबोधित करते हुए नीतीश ने दिल्ली सरकार से सवाल किया कि पांच साल में क्या किया? सड़क की हालत जर्जर क्यों है? स्वास्थ्य सेवा बदहाल क्यों हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री केजरीवाल से सवाल किया, "दिल्ली की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन आप सिर्फ झूठ बोलते रहे."

नीतीश ने केजरीवाल से कहा, दिल्ली की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन आप सिर्फ झूठ बोलते रहे

नीतीश ने केजरीवाल को उस बयान के लिए भी आड़े हाथ लिया जिसमे केजरीवाल ने बिहार के लोगों पर कटाक्ष किया था. बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली सबकी है." उन्होंने साथ ही दिल्ली सरकार की मुफ्त नीति पर सवाल उठाते हुए कहा, "कही भी कुछ भी मुफ्त कर देने से जनता का भला नहीं होता है, इसका लाभ जनता को नहीं मिलता है. अगर जनता की हालत ठीक करनी हो तो उनकी स्थिति में सुधार करना होता है." वहीं दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार को लेकर शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी गए नीतीश कुमार मंगलवार को पटना लौट आए हैं. 

VIDEO: नीतीश कुमार ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहा: दिल्ली की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन आप सिर्फ झूठ बोलते रहे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhielection2020, RJD, Nitish Kumar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com