- नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद पर 10वीं बार शपथ लेने के बाद 20 साल बाद गृह मंत्रालय छोड़ दिया है
- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को बिहार का गृह मंत्री बनाया गया है जो दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता माने जा रहे हैं
- वित्त विभाग जेडीयू के खाते में गया, जबकि बीजेपी को 14, जेडीयू को 8 और अन्य दलों को विभिन्न मंत्रालय दिए गए हैं
बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री के तौर पर 10वीं बार शपथ ग्रहण के बाद अब मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा भी हो गया है. इसमें सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि नीतीश कुमार ने 20 साल बाद गृह मंत्रालय छोड़ दिया है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रदेश के गृह मंत्री बनाए गए हैं. वहीं इस बार वित्त विभाग बीजेपी के खाते से निकलकर जेडीयू के खाते में चला गया. बंटवारे में बीजेपी को 14, जेडीयू को 8 , चिराग की एलजेपी(आर) को 2 और मांझी की हम (HAM) तथा उपेंद्र कुशवाहा की आरएमएल को 1-1 मंत्रालय दिया गया है.
लिस्ट के मुताबिक डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा को भूमि और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं मंगल पांडे को फिर से स्वास्थ्य विभाग दिया गया है. वहीं जेडीयू से विजेंद्र यादव को ऊर्जा और वित्त विभाग, श्रवण कुमार को ग्रामीण विकास और विजय चौधरी को जल संसाधन विभाग दिया गया है. साथ ही अशोक चौधरी को ग्रामीण कार्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

इसके अलावा लोजपा (आर) को गन्ना उद्योग विभाग और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग सौंपा गया है. हम पार्टी को लघु जल संसाधन विभाग तो आरएलएम को पंचायती राज विभाग दिया गया है.
यहां देखें पूरी लिस्ट:-
| मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|
| सम्राट चौधरी | गृह विभाग |
| विजय कुमार सिन्हा | भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग |
| मंगल पांडेय | स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग |
| दिलीप जायसवाल | उद्योग विभाग |
| नितिन नवीन | पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग |
| रामकृपाल यादव | कृषि विभाग |
| संजय टाइगर | श्रम संसाधन विभाग |
| अरुण शंकर प्रसाद | पर्यटन विभाग, कला- संस्कृति एवं युवा विभाग |
| सुरेन्द्र मेहता | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग |
| नारायण प्रसाद | आपदा प्रबंधन विभाग |
| रमा निषाद | पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग |
| लखेंद्र पासवान | अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग |
| श्रेयसी सिंह | सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, खेल विभाग |
| प्रमोद चन्द्रवंशी | सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग |
| मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|
| मदन सहनी | समाज कल्याण |
| अशोक चौधरी | ग्रामीण कार्य |
| लेसी सिंह | खाद उपभोक्ता |
| श्रवण कुमार | ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन |
| विजय चौधरी | जल संसाधन, भवन निर्माण |
| विजेंद्र यादव | ऊर्जा विभाग, वित्त विभाग |
| जमा खान | अल्पसंख्यक |
| सुनील कुमार | शिक्षा विभाग |
| मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|
| संजय कुमार सिंह | गन्ना उद्योग विभाग |
| संजय पासवान | लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग |
| मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|
| संतोष कुमार सुमन | लघु जल संसाधन विभाग |
| मंत्री का नाम | विभाग |
|---|---|
| दीपक प्रकाश कुशवाहा | पंचायती राज विभाग |
नई कैबिनेट के सदस्यों में, सम्राट चौधरी नीतीश कुमार के बाद दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता के तौर पर उभरे है. उन्होंने मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी और दूसरी बार उपमुख्यमंत्री भी बनाए गए हैं. उनकी पदोन्नति बिहार की भाजपा और एनडीए में उनके बढ़ते कद को दिखाती है.

89 सीटों के साथ चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जदयू, लोजपा (रामविलास) और दो अन्य दलों के गठबंधन वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सदस्यीय विधानसभा में 202 सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में वापसी की. भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. इसके बाद जदयू को 85, जबकि लोजपा (रामविलास) को 19, हिंदुस्तानी आवामी मोर्चा को पांच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) को चार सीटें मिलीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं