विज्ञापन

NEET एग्जाम में फर्जीवाड़े का खुलासा! दूसरे की परीक्षा देने आया MBBS छात्र गिरफ्तार

NEET UG 2026 के रि-एग्जाम में एक ऐसे फर्जी अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है. जो दूसरे की जगह NEET की परीक्षा देने के लिए आया था. आरोपी छात्र गया मेडिकल कॉलेज में चौथे का साल का MBBS छात्र है.

NEET एग्जाम में फर्जीवाड़े का खुलासा! दूसरे की परीक्षा देने आया MBBS छात्र गिरफ्तार
दूसरे की NEET परीक्षा देने आया MBBS छात्र गिरफ्तार

NEET UG 2026 के रि-एग्जाम के दौरान बिहार में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. नीट परीक्षा में दूसरे की जगह फर्जी अभ्यर्थी बनकर दूसरे की जगह परीक्षा देने के लिए आया था. पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी MBBS छात्र निकला. जानकारी के अनुसार, पकड़े गए MBBS छात्र का नाम पहले भी नोट पेपर लीक जांच में सामने आ चुका है. आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया गया है और पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि उसे लखीसराय के एक परीक्षा केंद्र पर दूसरे की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है. आरोपी की पहचान अर्पित राज के रूप में हुई है, जो गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल (ANMMCH) का चौथे वर्ष का MBBS छात्र बताया जा रहा है.

संदेह होने पर पकड़ा गया फर्जी अभ्यर्थी

जानकारी के अनुसार, NEET एग्जाम सेंटर पर बायोमेट्रिक सत्यापन और दस्तावेजों के मिलान के दौरान ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षार्थी की पहचान पर संदेह हुआ. जब गहन जांच की गई तो खुलासा हुआ कि वह वास्तविक अभ्यर्थी नहीं, बल्कि किसी अन्य उम्मीदवार की जगह परीक्षा देने पहुंचा था. इसके बाद उसे तत्काल हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई.

अर्पित राज के एएनएमएमसीएच का छात्र होने की जानकारी सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर में भी इस घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. हालांकि कॉलेज प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया जारी नहीं की गई है. सूत्रों के मुताबिक, अर्पित राज का नाम इससे पहले भी नीट पेपर लीक मामले की जांच के दौरान सामने आ चुका है.

नीट पेपर लीक में हो चुकी है पूछताछ

बताया जा रहा है कि केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) उससे पहले भी कई बार पूछताछ कर चुकी है. हालांकि उस मामले में उसकी भूमिका को लेकर किसी एजेंसी ने आधिकारिक तौर पर कोई निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया था. ताजा गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुट गई हैं कि आरोपी अकेले इस फर्जीवाड़े में शामिल था या इसके पीछे किसी संगठित गिरोह का हाथ है.

पुलिस और संबंधित एजेंसियां परीक्षा में प्रतिरूपण (इम्पर्सनेशन) के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही हैं. पूछताछ के आधार पर इस मामले में और भी लोगों की संलिप्तता सामने आने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढे़ं-

जयपुर में NEET परीक्षा में लड़की के पास मिला मोबाइल, शर्ट के अंदर से छिपाया था फोन

वेब सीरीज देख डॉक्टर बनने की ठानी जिद, 1st अटेम्ट में 448 नंबर; NEET अभ्यर्थी की कितनी मुश्किल रही तैयारी

लेखक के बारे में
img
रंजन सिन्हा
contributor
रंजन सिन्हा और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET UG 2026, NEET UG 2026 Re-Exam, NEET 2026 Re Exam, NEET Exam News, NEET Exam News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com