विज्ञापन

NEET UG 2026 Counselling: नहीं करनी होगी बार-बार फिजिकल रिपोर्टिंग, MCC ने किए अहम बदलाव

NEET UG 2026 के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं.

NEET UG 2026 Counselling: नहीं करनी होगी बार-बार फिजिकल रिपोर्टिंग, MCC ने किए अहम बदलाव

NEET UG 2026 के लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है. मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET UG 2026 काउंसलिंग प्रक्रिया में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. इन बदलावों का उद्देश्य काउंसलिंग को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और पूरी तरह डिजिटल बनाना है. नई व्यवस्था के तहत सीट अपग्रेड होने पर बार-बार कॉलेज जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग करने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा सीट छोड़ने की प्रक्रिया भी अब ऑनलाइन कर दी गई है. 

सीट अपग्रेड होने पर नहीं करनी होगी फिजिकल रिपोर्टिंग

पहले अगर किसी उम्मीदवार को काउंसलिंग के अगले राउंड में बेहतर कॉलेज या पसंदीदा ब्रांच मिलती थी, तो उसे नए संस्थान में जाकर फिजिकल रिपोर्टिंग करनी पड़ती थी. इस प्रक्रिया में समय, यात्रा और अतिरिक्त खर्च लगता था. 

अब MCC ने इस नियम में बदलाव करते हुए सीट अपग्रेड की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है. यानी जिन उम्मीदवारों की सीट अगले राउंड में अपग्रेड होगी, उन्हें केवल निर्धारित ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इससे छात्रों को काफी राहत मिलेगी और पूरी प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक आसान हो जाएगी. 

अब ऑनलाइन कर सकेंगे सीट Withdrawal

NEET UG काउंसलिंग के दौरान कई बार छात्र किसी बेहतर विकल्प या अन्य कारणों से अपनी सीट छोड़ना चाहते हैं. पहले इसके लिए कॉलेज जाकर औपचारिक प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती थी. नई व्यवस्था के तहत उम्मीदवार अब MCC पोर्टल के माध्यम से अपनी सीट ऑनलाइन छोड़ सकेंगे. इससे छात्रों को कॉलेज जाने की आवश्यकता नहीं होगी और पूरी प्रक्रिया अधिक तेज तथा सुविधाजनक बनेगी. 

NRI उम्मीदवारों को भी बड़ी सुविधा

MCC ने NRI कोटे के तहत आवेदन करने वाले छात्रों को भी राहत दी है. अब आवश्यक दस्तावेजों को ऑनलाइन अपलोड करने की सुविधा उपलब्ध होगी. इससे दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आसान होगी और विदेश में रहने वाले अभ्यर्थियों को अतिरिक्त यात्रा या कागजी औपचारिकताओं से राहत मिलेगी. 

किन सीटों के लिए MCC कराता है काउंसलिंग

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) पूरे देश में 15% ऑल इंडिया कोटा (AIQ) MBBS और BDS सीटों, AIIMS, JIPMER, BHU, AMU, ESIC तथा कई केंद्रीय एवं डीम्ड विश्वविद्यालयों की सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग आयोजित करता है. जबकि 85% राज्य कोटा सीटों की काउंसलिंग संबंधित राज्य सरकारें अलग से आयोजित करती हैं. 

NEET-UG पेपर लीक मामला : 92 ठिकानों पर रेड, 13 आरोपी गिरफ्तार; CBI ने सौंपी 20 हजार पेज की चार्जशीट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Neet Ug 2026 Counselling, NEET UG 2026 Counselling Updates, MCC, MCC Counselling, MCC Counselling 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com