एनडीटीवी इंडिया से बात करते तेजस्वी यादव.
पटना:
जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव में राजद की जीत पर तजेस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला. एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि जोकीहाट जनता दल यूनाइटेड का गढ़ रहा है और इस गढ़ में हमने नीतीश कुमार और बीजेपी के लोगों को धूल चटाने का काम किया है. भारी वोटों के अंतर से हमारी जीत हुई है. जितना जदयू को वोट नहीं मिले, उससे ज्यादा अंतर से हमारी जीत हुई है. यह साफ संकेत है नीतीश के लिए कि जिस तरह से उन्होंने जनादेश का अपमान किया, बीजेपी को चोर दरवाजे से सरकार में लाने का काम किया, संविधान और आरक्षण विरोधी लोगों को बढ़ावा देने का काम किया है और जिस तरह से लालू यादव को साजिश के तहत फंसाया है, इससे बिहारी जनता आक्रोशित थी, ये मौका ढूंढ रही थी नीतीश कुमार को सबक सिखाने का और जब ईवीएम पर बटन दबाने का मौका मिला और उन्होंने नीतीश कुमार को जवाब दिया. एनडीटीवी से खास बातचीत में तेजस्वी यादव ने और क्या-क्या कहा... यहां पढ़ें...
जोकीहाट उपचुनाव जीतने के बाद तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- अवसरवाद पर लालूवाद की जीत
सवाल- आप जीते कैसे?
जवाब- नीतीश जी ने जनादेश का अपमान किया. जनता में आक्रोश था. लालू जी एक विचारधारा का नाम है और बीजेपी-नीतीश कुमार जी को कई जन्म लेने पड़ेंगे इसे समझने के लिए. जिस तरह से भाईचारा भंग करने का काम किया गया, जिस तरह से रामनवमी में लाखों तलवारें बंटवाईं गईं, जनता ने सबक सिखाया है. संविधान के साथ जो छेड़छाड़ करेगा या उनका साथ देगा, तो उसे जनता सबक सिखाएगी. नीतीश कुमार एसएसटी कानून पर चुप्पी साधे रहे और रामनवमी में हिंसा के दौरान भी चुप्पी साधे रहे, इन वजहों से भी जनता ने उन्हें सबक सिखाया है.
सवाल- रामनवमी में तलवारों के प्रदर्शन से आपकी पार्टी को फायदा हुआ?
जवाब- हमें कुछ खास जाति-समुदाय का ही वोट नहीं मिला. न्याय, धर्मनिरपेक्षता और प्रगतिशील लोगों ने हमें वोट दिया. हमें दलित, पिछड़े-अगड़े यानी कि सभी जाति और धर्म के लोगों ने वोट दिया. हम यह नहीं कह सकते कि हमें सिर्फ कुछ लोगों का ही वोट मिला है. जहानाबाद की सीट देखी जाए तो वहां सभी कास्ट के लोग हैं. वहां भी सभी लोगों ने हमें वोट किया.
जोकीहाट उपचुनाव: प्रतिष्ठा की लड़ाई में तेजस्वी ने मारी बाजी, नीतीश के लिए सबक, 10 खास बातें
सवाल- लोग वोट नीतीश कुमार के खिलाफ कर रहे हैं या तेजस्वी के नाम पर?
जवाब- देखिये कई चीजें हो सकती हैं इसके पीछे. लेकिन जो भी संविधान के साथ, आरक्षण के साथ छेड़छाड़ करेगा, एजेंसियों का दुरुपयोग करेगा, जो अन्याय करने का काम करेगा, उसके खिलाफ यह जनादेश है. हमलोगों की जो विचारधारा है, उसे आगे ले जा रहे हैं, जनता के सामने अपनी बातें रख रहे हैं और जनता मान भी रही है और यह जीत मुहर है. मैं तो हैरान हूं कि नीतीश कुमार लगातार हार रहे हैं, फिर भी चुप्पी साधे हुए हैं. आप कहते हैं कि आप बड़े नेता हैं, एकतरफा राज कर रहे हैं, सुशासन है, मगर आपने रेप के आरोपी को टिकट दिया, इस पर जनता ने जवाब दे दिया. यही सुशासन है. नीतीश जी का बीजेपी के साथ जाना, चार साल में चार बार पलटी मारना, राविलास को चैलेंज करना कि कौन सबसे बड़ा मौसम वैज्ञानिक है, ये सभी उनकी हार और हमारी जीत की वजहें हैं. नीतीश जी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिलवाए. बाढ़ पैकेज भी नहीं मांग पाए.
सवाल- विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर नीतीश का साथ आप देंगे?
जवाब- नीतीश कुमार पर अब लोग विश्वास नहीं करते हैं. वह यहां आ भी जाएं, जनता हमें माफ नहीं केरगी. यह बात स्पष्ट है कि नीतीश कुमार की कोई गारंटी भी नहीं है. वह कहते थे कि हमें जितनी सीटें आई हैं, उनकी बदलौत मगर तीनों उपचुनाव ने बता दिया कि हमें जो सीटें मिलीं, वह लालू जी और राजद की बदौलत मिली. जनता समय का इंतजार कर रही है. अभी तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है. जिस प्रकार से विपक्षी एकता दिख रही है, जो लालू जी का प्रयास था, कि सिर्फ बिहार के लेवल पर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर महागठबंधन बने, वह रंग लाता दिख रहा है. इसके लिए सभी को धन्यवाद, जिन लोगों ने लोकतंत्र पर विश्वास जताया.
जोकीहाट उपचुनाव: जदयू को राजद ने दी पटखनी, RJD के शहनवाज आलम 41224 वोटों से जीते
सवाल- कांग्रेस पार्टी के लिए आपके क्या सुझाव हैं?
जवाब- चेहरा कोई बड़ी बात नहीं है. देश हित में काम करना, देश को बचाने के लिए, संविधान बचाने के लिए चेहरा जरूरी नहीं है. यूपीए की सरकार भी बनी थी, तो पहले से कोई चेहरा तय नहीं था. अहम यह है कि कांग्रेस पार्टी बड़ी पार्टी है और उनकी जिम्मेदारी है कि वह कैसे सबको एकजुट करती है, जो संविधान बचाने के लिए और लोकतंत्र के लिए लड़ रही हैं.
तेजस्वी ने पूछा- क्या नीतीश-सुशील मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मांग रहे हैं विशेष राज्य का दर्जा?
सवाल- नीतीश कुमार की महागठबंधन में घरवापसी होगी या नहीं?
जवाब- नीतीश कुमार अगर आएंगे तो जनता हमें माफ नहीं करेगी. आज नीतीश कुमार पलटूराम के नाम से जाने जाते हैं. जनता का विश्वास हम पर से उठ जाएगा. वह लगातार पलटी मार रहे हैं. जो व्यक्ति हमारे वोट लेकर बीजेपी की झोली में डालने का काम करे, जो संघयुक्त बिहार और भारत की बात करता है, जो एससी-एसटी कानून के वक्त चुप रहने का काम करता है, वैसे लोगों का हमारी पार्टी में और हमारे गठबंधन में कोई जगह नहीं है. नीतीश कुमार की अपनी कोई विचारधारा नहीं है.
VIDEO: नीतीश पर तेजस्वी का हमला- अवसरवाद पर लालूवाद की जीत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं