विज्ञापन

नीतीश कब देंगे इस्तीफा, JDU की बैठक, नए CM का ऐलान... बिहार की नई सरकार के गठन का पूरा शेड्यूल

सूत्रों के अनुसार बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे और नई सरकार के गठन का शिड्यूल सामने आया है. इसमें जेडीयू और एनडीए की बैठकों से लेकर दिल्ली दौरों और नेतृत्व चयन तक का पूरा खाका शामिल है.

नीतीश कब देंगे इस्तीफा, JDU की बैठक, नए CM का ऐलान... बिहार की नई सरकार के गठन का पूरा शेड्यूल
नीतीश कुमार जल्द दे सकते हैं सीएम पद से इस्तीफा
  • बिहार CM नीतीश कुमार के इस्तीफे और नई सरकार गठन को लेकर अप्रैल में कई अहम बैठकें और दिल्ली दौरे प्रस्तावित
  • 6 अप्रैल को जेडीयू की राज्य कार्यकारिणी बैठक मुख्यमंत्री आवास पर होगी, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी
  • 9 अप्रैल को नीतीश कुमार दिल्ली में जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे
पटना:

बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पद से इस्तीफे और राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर संभावित शिड्यूल सामने आया है, जिसमें जेडीयू और एनडीए से जुड़ी अहम बैठकों और दिल्ली दौरों का पूरा खाका शामिल है. सूत्रों के मुताबिक 6 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास में जेडीयू राज्य कार्यकारिणी की बैठक संभावित है. इसके बाद 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली जाएंगे, जहां वे जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे.

ये भी पढ़ें : 18 अप्रैल से पहले बिहार में नई सरकार का गठन संभव, सीएम नीतीश 14 को दे सकते हैं इस्तीफा

नीतीश के इस्तीफे शेड्यूल, जानें कब क्या होगा

इसी दिन शाम को दिल्ली में नीतीश कुमार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मुलाकात प्रस्तावित बताई जा रही है. 10 अप्रैल को नीतीश कुमार राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेंगे. इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी उनकी मुलाकात हो सकती है. इसके बाद 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पटना लौटने का कार्यक्रम है. सूत्र बताते हैं कि 12 या 13 अप्रैल को पटना में एनडीए विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है. इस बैठक में एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा, जो बिहार का अगला मुख्यमंत्री होगा. 14 अप्रैल को नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. इसके बाद 18 अप्रैल से पहले बिहार में नई सरकार के गठन की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें : RJD में टूट की अटकलें तेज, नीतीश कुमार से मिले राजद विधायक फैसल रहमान, राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से रहे थे गायब

पार्टी को बिहार में ‘अच्छी खबर' का इंतजार

इस बीच  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि पार्टी बिहार में ‘अच्छी खबर' की प्रतीक्षा कर रही है. उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब जनता दल यूनाइटेड (जदयू) प्रमुख और सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं. कुमार ने पिछले सप्ताह राज्य विधान परिषद की सदस्यता छोड़ दी थी और अगले कुछ दिनों में सांसद के रूप में उनके शपथ लेने की संभावना है. पटना साहिब से लोकसभा सदस्य प्रसाद ने यह टिप्पणी भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar Resignation, Bihar Chief Minister, New Government Formation Bihar, NDA Government Bihar, JDU Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com