विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2018

नीतीश कुमार की नई भविष्यवाणी - कुछ भी हो, अगले साल केंद्र में सरकार नरेंद्र मोदी की ही बनेगी

नीतीश कुमार ने कहा कहा कि गुजरात के विधानसभा चुनाव के पूर्व भी मैंने तीन बार भविष्यवाणी की थी कि भाजपा जीतेगी, परिणाम देख लीजिए.

नीतीश कुमार की नई भविष्यवाणी - कुछ भी हो, अगले साल केंद्र में सरकार नरेंद्र मोदी की ही बनेगी
बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • लोकसभा चुनाव में जीत नरेंद्र मोदी की ही होगी
  • जीतन राम मांझी ने अगले चुनाव में 50 सीटों की मांग की थी
  • कुशवाहा द्वारा आयोजित मानव श्रृंखला में राजद नेता भी हुए थे शामिल
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष नीतीश कुमार की भविष्यवाणी है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ही होगी. नीतीश सोमवार को अपने संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करे रहे थे. उनसे जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगियों तेलुगू देशम पार्टी और भाजपा के बीच तनाव के अलावा राजस्थान में हुए उप चुनाव में भाजपा की हार के बारे में पूछा गया तब उन्होंने कहा कि गुजरात के विधानसभा चुनाव के पूर्व भी मैंने तीन बार भविष्यवाणी की थी कि भाजपा जीतेगी, परिणाम देख लीजिए. आज में एक बार फिर कह रहा हूं कि उप चुनाव के परिणाम कुछ हों, लेकिन लोकसभा चुनाव में जीत नरेंद्र मोदी की ही होगी.

नीतीश से जब बिहार के सहयोगियों ख़ासकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के उपेन्द्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी के हाल के उनके बयानों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो हर बात पर प्रतिक्रिया नहीं देते. नीतीश के रुख से साफ़ है कि वो फ़िलहाल प्रतिक्रिया देकर इन दोनों नेताओं का महत्व नहीं बढ़ाना चाहते. जेडीयू का मानना है कि इन लोगों का तालमेल सीधे भाजपा के साथ है इसलिए जनता दल को फ़िलहाल उनका नोटिस लेने की ज़रूरत नहीं.

VIDEO: बिहार में साल 2020 में ही होंगे चुनाव: सीएम नीतीश

उपेन्द्र कुशवाहा ने पिछले हफ़्ते शिक्षा के मुद्दे पर एक मानव श्रृंखला का आयोजन किया था, जिसमें राष्ट्रीय जनता दल के कई नेता शामिल हुए थे. वहीं जीतन राम मांझी ने नीतीश कुमार के कार्यकाल पर असंतोष जाहिर करते हुए अगले चुनाव में 50 सीटों की मांग की थी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, PM Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com