विज्ञापन

बिहार: चेकिंग के बहाने रोकी कार, फिर बना लिया बंधक; 2 दरोगा और दो होमगार्ड गिरफ्तार

स्थिति ने तब एक नाटकीय मोड़ ले लिया, जब हिरासत में लिए गए लोगों में से एक ने फोन पर अपने परिवार को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है और उसे छुड़ाने के लिए नवादा में 5 लाख रुपये लाने को कहा.

बिहार: चेकिंग के बहाने रोकी कार, फिर बना लिया बंधक; 2 दरोगा और दो होमगार्ड गिरफ्तार
अपहरण में 2 दरोगा और दो होमगार्ड गिरफ्तार

बिहार के नवादा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिसकर्मियों पर ही अपहरण और रंगदारी वसूलने का आरोप लगा है. इस मामले में जमुई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों में दो दरोगा और दो होमगार्ड हैं. साथ ही गिरफ्तार लोगों के पास से अवैध रूप से वसूले गए डेढ़ लाख रुपये और अपह्रत क्रेटा कार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.  

चेकिंग के दौरान रोकी थी कार

जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी शुक्रवार को जमुई जिला पुलिस द्वारा की गई है, इनमें नवादा आबकारी विभाग के चार कर्मी शामिल हैं. आरोपियों में कौआकोल चेक-पोस्ट के प्रभारी ASI सुजीत कुमार, ASI दिलीप कुमार और पकड़ीबरावां आबकारी पुलिस स्टेशन में तैनात दो होम गार्ड जवान शामिल हैं. 

बताया जा रहा है कि यह घटना कौआकोल पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत महुलिया टांड में हुई. पुलिस के मुताबिरक, गुरुवार रात को आबकारी विभाग के अधिकारी गाड़ियों की चेकिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन लोगों ने एक क्रेटा कार को रोका जिसमें तीन लोग सवार थे और नशे की हालत में थे. उन्हें पकड़ीबरावां आबकारी पुलिस स्टेशन ले जाया गया. 

हालांकि, स्थिति ने तब एक नाटकीय मोड़ ले लिया, जब हिरासत में लिए गए लोगों में से एक ने फोन पर अपने परिवार को बताया कि उसका अपहरण कर लिया गया है और उसे छुड़ाने के लिए नवादा में 5 लाख रुपये लाने को कहा. 23 अप्रैल को जमुई के नरवाड़ा गांव निवासी पिंटू कुमार ने रात करीब 9:30 बजे पुलिस में अपहरण को लेकर एक लिखित शिकायत दी, जिसमें पुलिस ने एफआईआर दर्ज की. 

भाई को अपहरण और फिरौती मांगने की दी जानकारी

शिकायत में पुलिस को पिंटू ने बताया कि उनके बड़े भाई संतोष कुमार 23 अप्रैल को दोपहर करीब 1:00 बजे अपनी क्रेटा कार से घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. शाम करीब 7:30 बजे संतोष कुमार ने फोन कर बताया कि उनका अपहरण कर लिया गया है और उन्हें छोड़ने के लिए 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है. 

इसके बाद पिंटू अपने साला राहुल कुमार और चचेरे भाई मनीष के साथ 2 लाख रुपये लेकर नवादा पहुंचे. आरोप है कि पकरीबरावां आबकारी थाना में क्रेटा कार छोड़ने के एवज में उनसे 1.50 लाख रुपये वसूल किए गए. जांच के दौरान इस पूरे मामले में पकरीबरावां आबकारी (उत्पाद) थाना के दो सहायक अवर निरीक्षक (ASI) और दो होमगार्ड जवानों की संलिप्तता सामने आई. पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है. 

पुलिस ने बताया कि वसूले गए 1.50 लाख रुपये में से पूरी राशि एएसआई दिलीप कुमार के घर से बरामद कर ली गई है. साथ ही अपहृत क्रेटा कार को भी जमुई पुलिस ने बरामद कर लिया है. जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पकरीबरावां उत्पाद थाना के प्रभारी सुजीत कुमार और एएसआई दिलीप कुमार और दो चौकीदार को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Nawada News, Nawada Crime News, Bihar News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com