बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान शुरू हुआ उपद्रव अब तक नहीं थमा है. प्रशासनिक कोशिशों के बावजूद असमाजिक तत्व शांति भंग करने में लगे हुए हैं. कई दुकानों, वाहनों सहित घरों में आग लगाने के बाद शनिवार की सुबह उपद्रवियों ने कई गोदामों में भी आग लगा दी. इधर, आगजनी की सूचना पर अग्निशामक की गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने में लगी है.
हंगामे को देखते हुए शहर में धारा-144 लगू कर दी गई है. इंटरनेट सेवा बाधित है. वहीं, प्रशासन की ओर से बिना काम के बाहर निकलने वाले लोगों को रोका जा रहा है. लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है. पटना के प्रमंडल आयुक्त कुमार रवि, नालंदा डीएम, नालंदा एसपी सहित अन्य वरीय अधिकारी विभिन्न घटनास्थलों का मुआयना कर रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
इधर, शुक्रवार को दंगे के दौरान दुकानों में की गई लूटपाट के कई सीसीटीवी फ़ुटेज भी सामने आए हैं. पुलिस द्वारा घटना से संबंधित वीडियो के आधार पर आपराधिक तत्वों को चिन्हित करके कार्रवाई की जा रही है.
#Bihar : नालंदा में हिंसा के दौरान कई दुकानों में जमकर की गई लूटपाट, सीसीटीवी फुटेज आया सामने pic.twitter.com/M223062gMB
— NDTV India (@ndtvindia) April 1, 2023
इस संबंध में बिहार पुलिस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा गया है कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा उपलब्ध बलों और पदाधिकारियों के साथ विधि व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है. जिलाधिकारी और एसपी घटनास्थल पर मौजूद हैं. आलाअधिकारी भी पहुंच चुके हैं.
जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक घटना स्थल पर मौजूद हैं। पुलिस महानिरीक्षक, पटना तथा आयुक्त, पटना नालन्दा के लिए घटना स्थल पर पहुँच चुके हैं। स्थिति को नियंत्रण में करते हुए शान्ति व्यवस्था के सभी उपाय किये जा रहे हैं। नालन्दा में 03 व्यक्तियों के जख्मी होने की सूचना आ रही है।(6/9)
— Bihar Police (@bihar_police) March 31, 2023
पुलिस की ओर से बताया गया कि नालंदा में 03 लोगों के जख्मी होने की सूचना आ रही है. उनकी बेहतर चिकित्सा कराई जा रही है. वर्तमान में उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर होने की सूचना है. साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील किया है कि किसी प्रकार के अफवाहों पर नहीं ध्यान दें. स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें. कोई भी कठिनाई होने पर पुलिस को सूचित करें.
गौरतलब है कि बिहारशरीफ के गगन दीवान मोहल्ले में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान हिंसा हुई. दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी और पथराव हुआ. इससे पहले गाड़ियों और दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी भी गई. दुकानों में लूटपाट करने की भी खबर है. स्थानीय लोगों की मानें तो घटना में तीन लोगों को गोली लगी है. जबकि रोड़ेबाजी में करीब 14 लोग जख्मी हुए हैं.
गोलीबारी में घायल हुए तीन में से एक का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, दूसरे का पावापुरी स्थित वर्धमान मेडिकल कॉलेज और एक घायल व्यक्ति का बिहारशरीफ सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.
यह भी पढ़ें -
-- "धार्मिक भावनाएं": इंदौर मंदिर ने कथित रूप से नागरिक निकाय कार्रवाई को कर दिया अवरुद्ध
-- नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी ने लिखा इमोशनल पोस्ट, शनिवार को जेल से रिहा हो सकते हैं सिद्धू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं