विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

धरा गया UPSC का फर्जी टॉपर रंजीत यादव, अब शेखपुरा थाने में दोबारा होगा स्वागत

शेखपुरा के रंजीत यादव ने UPSC में 440वीं रैंक का झूठा दावा किया. गांव में जश्न मना, मालाएं पहनीं, लेकिन जांच में फर्जीवाड़ा निकलते ही पुलिस ने जेल भेज दिया.

धरा गया UPSC का फर्जी टॉपर रंजीत यादव, अब शेखपुरा थाने में दोबारा होगा स्वागत
बिहार के शेखपुरा में रंजीत यादव ने UPSC परीक्षा में 440वीं रैंक लाने का झूठा दावा कर सम्मान हासिल किया.

 Fake UPSC Topper : कहते हैं कि झूठ के पांव नहीं होते, और बिहार के शेखपुरा में यह बात सच साबित हुई है. जिले के महुली इलाके के फतेहपुर गांव में पिछले सात दिनों से जिस 'UPSC टॉपर' का जश्न मनाया जा रहा था, वह दरअसल एक बड़ा धोखा निकला. रंजीत यादव नाम के जिस युवक को पूरा गांव होने वाला 'IAS' मानकर पलकों पर बिठाए था, वह अब पुलिस की गिरफ्त में है.

जश्न के पीछे का 'बड़ा झूठ'

दरअसल, महुली थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी रंजीत यादव ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उसने यूपीएससी परीक्षा में 440वीं रैंक हासिल की है. बस फिर क्या था, पूर्व विधायक से लेकर पूर्व मुखिया एवं थानाध्यक्ष और गांव के लोगों ने उसे जोरदार तरीके से फूलों की माला पहनाई, उसे मिठाई भी खिलाई, और सम्मान समारोह भी कर डाला.

ऐसे खुला फर्जीवाड़े का राज

जश्न अभी थमा भी नहीं था कि रंजीत की इस कामयाबी पर शक की सुई घूमने लगी. जब मामले की गहराई से जांच की गई, तो पता चला कि UPSC की लिस्ट में 440वीं रैंक तो रंजीत यादव की है ही नहीं. इस रैंक पर कर्नाटक के रंतीथ कुमार आर हैं. यानी जिस सफलता का जश्न मनाया जा रहा था वह किसी और की मेहनत नतीजा थी.

सलाखों के पीछे पहुंचा 'फेक टॉपर'

सच्चाई सामने आते ही पुलिस हरकत में आई. एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि महुली थानाध्यक्ष रामप्रवेश भारती और डीआईओ की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शहर के कॉलेज मोड़ से रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद उसे थाने लाया गया और न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया.

यह कहानी उस अंधी वाहवाही की भी है, जिसमें बिना जांच के ही किसी को आईएएस बना दिया जाता है. कल तक जो लोग उसे देश का भविष्य बता रहे थे,आज वही लोग उसके फर्जीवाड़े पर खामोश हैं. क्या अब सोशल मीडिया की लाइक और वायरल पोस्ट ही योग्यता का प्रमाण बन गई है, सात दिन पहले फूलों की माला, अब पुलिस के गिरफ्त में गिड़-गिड़ा रहा है .

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sheikhpura News, Fake UPSC Topper, Ranjeet Yadav Arrested, Bihar News, Mahuli Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com