विज्ञापन

एक बेड पर 3 लाशें, प्यार में पागल पति की डेथ डील... प्रेमिका संग रची खूनी साजिश

मृतक महिला के पति का पड़ोस के रहने वाली एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर डेथ डील की. ताकि वे दोनों फिर से एक नई जिंदगी शुरू कर सकें, लेकिन उनके इन अरमानों पर पानी फिर गया और दोनों जेल के सलाखों के पीछे पहुंचे.

एक बेड पर 3 लाशें, प्यार में पागल पति की डेथ डील... प्रेमिका संग रची खूनी साजिश
पत्नी- 2 मासूम बच्चों की हत्या पर प्रेमिका के साथ पति गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर में 2 मासूम बच्चों और महिला की हत्या का खुलासा हो गया है. महिला और उसके दो मासूम बच्चों की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पति ही की थी. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला के पति और पति की प्रेमिका गिरफ्तार कर लिया है. पति ने अपनी प्रेमिका के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए दोनों बच्चों और पत्नी की हत्या की साजिश रची थी. उसने अपनी पत्नी को नशे की दवा खिलाकर काम पर जाने की बात कहकर घर से निकल गया और फिर कुछ समय बाद वापस आया. पहले पत्नी को मौत की नींद सुला दिया. फिर एक-एक करके दोनों बच्चों की भी हत्या कर दी थी. 

एक ही बेड पर मिले थे तीन शव

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि 28 अप्रैल को कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर पंचायत के बझिला गांव में एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों के शव बरामद होने की सूचना मिली थी. पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो गांव के एक घर में चीख पुकार मची थी और घर के अंदर एक ही बिस्तर पर एक महिला और उसके 2 मासूम बच्चों के शव पड़े हुए थे.

मृतकों की पहचान बझिला गांव निवासी 35 वर्षीय रीता देवी पत्नी संतोष शाह और 2 माह के रुद्रा व 2 वर्षीय वैष्णवी के रूप में हुई. महिला का पति हलवाई का काम करता था और उसका पड़ोस की एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था.

पटीदारों पर पति ने लगाया हत्या का आरोप

पुलिस की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से साक्ष्य जुटाए. उस समय मृतक महिला के पति संतोष शाह ने अपने पटीदारों पर पत्नी और 2 मासूम बच्चों के हत्या का आरोप लगाया गया था. महिला के पति संतोष ने उस समय बताया कि वह हलवाई का काम करता है और वह घटना वाले दिन अपने भाई के साथ एक शादी समारोह में पकवान बनाने गया था. संतोष ने बताया था कि उस दिन उसके चचेरे भाई ने गांव में ही पूरे परिवार को मिटा देने की बात कही थी और जब वह अपने भाई के साथ देर रात काम से वापस लौटा तो उसके दोनों मासूम बच्चे और पत्नी की हत्या कर दी गई. 

पत्नी और 2 बच्चों की हत्या के केस में पति अपनी प्रेमिका के साथ गिरफ्तार

पत्नी और 2 बच्चों की हत्या के केस में पति अपनी प्रेमिका के साथ गिरफ्तार

कड़ाई से पति से पूछताछ में खुल गए राज

संतोष ने बताया कि पहले से ही पटीदार से उसका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसके बाद कांटी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. मृतक महिला रीता देवी के पति संतोष शाह से जब पुलिस ने कड़ाई के साथ पूछताछ की तो पूरी साजिश के राज खुल गए. पता चला कि वह ड्रग्स का सेवन करता है और 2014 से ही पड़ोस के रहने वाली एक महिला से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर यह साजिश रची कि प्रेमिका का अपने पति और बच्चे की हत्या कर दे और मैं अपनी पत्नी और बच्चे की हत्या कर देता हूं और फिर दोनों एक नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे. 

हत्या से पहले पत्नी को खिलाई नशे की दवा

साजिश के तहत 28 अप्रैल को संतोष शाह पहले अपने पत्नी को नशे का दवा खिलाया और फिर काम पर जाने की बात कह कर घर से निकल गया. कुछ समय बाद जब रात गहरी हुई तो संतोष शाह अपने घर में आया और पहले पत्नी और 2 वर्षीय बेटी वैष्णवी कुमारी का रस्सी से गला दबा कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी. फिर अपने 2 महीने के बेटे रुद्रा का मुंह दबाकर हत्या कर दिया. इसके बाद वहां से फरार हो गया. बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन मृतक महिला के पति संतोष शाह अपने प्रेमिका करीना से कई बार फोन और वीडियो कॉल पर बातचीत की थी. वहीं दोनों के मिले मोबाइल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग होने का सबूत भी पुलिस को मिला है. 

यह भी पढे़ं-

Bihar: समस्तीपुर में दुल्हन के घर अचानक रुकी शहनाई, दूल्हे को छोड़ लौटी बारात; जानें क्या है वजह

हॉस्पिटल के डायरेक्टर से व्हाट्सएप पर QR कोड भेजकर मांगी 1 लाख की रंगदारी, न देने पर जान से मारने की दी धमकी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Crime News, Bihar Latest News, Bihar Murder News, Muzaffarpur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com