विज्ञापन

मुजफ्फरपुर में 'हनीमून' के 16वें दिन बड़ा कांड, गहरी नींद में सोता रहा पति; आधी रात को घर साफ कर उड़ी नई नवेली दुल्हन

धर्मेंद्र कुमार शादी 25 अप्रैल को पियर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी. परिवार ने शिकायत दर्ज करवाने की बात कही है, हालांकि थाना प्रभारी ने शिकायत से मिलने से इनकार किया है.

मुजफ्फरपुर में 'हनीमून' के 16वें दिन बड़ा कांड, गहरी नींद में सोता रहा पति; आधी रात को घर साफ कर उड़ी नई नवेली दुल्हन
प्रतीकात्मक तस्वीर

शादी के महज 16 दिन और दुल्हन घर से फरार, यह मामला किसी को भी हैरान कर देगा. मुजफ्फरपुर के युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब उसकी पत्नी घर से भाग गई. युवती घर से करीब 72 हजार रुपए कैश और लाखों का जेवरात लेकर फरार हो गई. जानकारी के मुताबिक, युवक गायघाट क्षेत्र के लोमा गांव का रहने वाला है. उसकी शादी 25 अप्रैल को पियर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती से हुई थी. शादी के बाद कुछ दिन सबकुछ सामान्य रहा, लेकिन अचानक दुल्हन की इस हरकत से पूरा परिवार हैरान है.  

पति की नींद खुली तो गायब थी पत्नी

जब सुबह-सुबह पति की नींद खुली तो उसकी पत्नी गायब थी. इसके बाद परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की. काफी खोजबीन के बाद भी उसे दुल्हन का कुछ पता नहीं चला. जब उसे शक हुआ तो उसने घर में रखे पैसे और जेवरात की जांच की. तब ना तो कैश मिला और ना ज्वेलरी. कुछ ही देर में ससुरालवालों को पूरे मामले का अहसास हो गया. पीड़ित युवक धर्मेंद्र कुमार ने मामले की लिखित शिकायत गायघाट थाना में दी. 

थाना प्रभारी बोले- शिकायत नहीं मिली

हालांकि, गायघाट थाना प्रभारी ने शिकायत की जानकारी से इनकार किया. उनका कहना है कि मामले की जानकारी मीडिया से मिली है, उनके पास कोई शिकायत नहीं पहुंची. थाने में भी पीड़ित पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है. थाना प्रभारी ने कहा कि अगर पीड़ित का आवेदन प्राप्त होता है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. 

यह भी पढ़ेंः पटना में 'ब्लैकआउट' के दौरान मसाला कारोबारी की हत्या, 15 मिनट के लिए बत्ती गुल और गोली मार दी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarpur Luteri Dulhan, Luteri Dulhan Case, Bihar News, Bihar Crime
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com