विज्ञापन

Bihar: डॉक्टर साहब होमियोपैथी दवा के बदले मरीजों को पिला रहे थे स्प्रिट, चला रहे थे कारोबार

मुजफ्फरपुर में होम्योपैथिक क्लीनिक में डॉक्टर होम्योपैथिक दवा की आड़ में स्प्रिट का काला कारोबार चल रहा था. जिसका पुलिस ने खुलासा किया है.

Bihar: डॉक्टर साहब होमियोपैथी दवा के बदले मरीजों को पिला रहे थे स्प्रिट, चला रहे थे कारोबार
होम्योपैथी डॉक्टर गिरफ्तार
Bihar News:

डॉक्टर भगवान का दूसरा रूप माना जाता है, लेकिन मुजफ्फरपुर के एक होमियोपैथी के डॉक्टर साहब मरीजों को दवा से नहीं स्प्रिट पिला कर इलाज कर रहे थे. लेकिन अब वह खुद हवालात की हवा खा रहे हैं. हाल के दिनों में मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई थी. जबकि कई लोग अपनी आंख की रौशनी गंवा बैठे हैं. बावजूद इसके मुजफ्फरपुर के एक होमियोपैथी के डॉक्टर साहब सरेआम अपने यहां आने वाले मरीजों को दवा के जगह पर स्प्रिट पिला रहे थे. अब उत्पाद विभाग की टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया है.

होम्योपैथिक दवा की आड़ में स्प्रिट का काला कारोबार

मुजफ्फरपुर के उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह को एक सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज में स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक में होम्योपैथिक दवा की आड़ में स्प्रिट का काला कारोबार चल रहा है. मामले की सूचना मिलते ही उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया, जो टीम सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज में स्थित डॉ अजय कुमार राय के होम्योपैथिक क्लीनिक पर पहुंच कर छापेमारी की. इस दौरान तकरीबन आधा दर्जन बोतलों से स्प्रिट को बरामद किया गया.

पूछताछ में डॉक्टर साहब ने नहीं दिया संतोषजनक जवाब

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जब डॉक्टर साहब से उसे स्प्रिट के बारे में पूछताछ की गई तो डॉक्टर साहब ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. जिसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने डॉक्टर अजय कुमार राय को अपने अभीरक्षा में ले लिया और उत्पाद थाने पर लाया गया. जब उनसे पूछताछ के आधार पर उनके दूसरे क्लीनिक पर भी छापेमारी की गई, वहां से भी कई बोतल स्प्रिट बरामद किया गया. अब गिरफ्तार डॉक्टर साहब से उत्पाद विभाग की टीम पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी हुई है कि उनके पास स्पीड कैसे पहुंचती थी और उसके आपूर्तिकर्ता कौन है.

लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह से मोतिहारी में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हो गई है. ऐसे में स्प्रिट का काला कारोबार कई जगहों पर चल रहा होगा.

मोतिहारी शराब कांड के बाद डीएम ने दिए निर्देश

पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह ने बताया कि अभी हाल ही में मोतिहारी में जहरीली शराब कांड के बाद मुजफ्फरपुर के जिला अधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर इन दिनों लगातार सभी थाना क्षेत्र में शराब और शराब कारोबारी के खिलाफ विशेष अभियान चला जा रही है. इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज में स्थित एक होम्योपैथिक क्लीनिक पर छापेमारी की गई जहां से आधा दर्जन बोतलों में रखे गए स्प्रिट को जप्त किया गया है. वहीं अभिरक्षा में लिए गए समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी डॉक्टर अजय कुमार राय से जब पूछताछ की गई तो उनके निशानदेही पर उनके दूसरे क्लीनिक से भी आधा दर्जन बोतलों में भरे स्प्रिट के बोतल को बरामद किया गया है. अब गिरफ्तार डॉक्टर साहब को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह भी पढ़ेंः Bihar: ऑनलाइन गेम में विवाद, 'नकली गेम क्यों खेलते हो, चलो असली गेम खेलते हैं'- कहकर दोस्त ने मारी गोली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Spirit Use As Homeopathic Medicine, Muzaffarpur Doctor Arrest, Homeopathic Doctor Arrest, Muzaffarpur Ne, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com