विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2017

लालू ने कहा, तेजप्रताप के फुफकारने भर से डर गए सुशील मोदी

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की अगले महीने होने वाले शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से रोज बयानबाजी हो रही है.

लालू ने कहा, तेजप्रताप के फुफकारने भर से डर गए सुशील मोदी
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी के बेटे उत्कर्ष की अगले महीने होने वाले शादी को लेकर पिछले कुछ दिनों से रोज बयानबाजी हो रही है. इस विवाद की शुरुआत तेजप्रताप यादव ने की. उन्होंने अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि अगर वह सुशील मोदी के बेटे की शादी में गए तो वह घर में घुसकर सुशील मोदी को मारेंगे. रविवार को यह खबर सामने आने के बाद कि तेजप्रताप की धमकी के बाद सुशील मोदी ने शादी का वेन्यू बदल दिया है. राजद अध्यक्ष लालू यादव ने ये कहकर चुटकी ली कि आखिर तेजप्रताप के फुफकारने भर से सुशील मोदी डर गए. लालू ने कहा कि सुशील मोदी छात्र संघ के समय से डरपोक रहे हैं. हालांकि लालू यादव ने सुशील मोदी से यह भी कहा कि शादी ब्याह आराम से कीजिए, आपका बेटा, मेरा बेटा है.

यह भी पढ़ें : लालू ने सुशील मोदी को दिलाया भरोसा, तेजप्रताप नहीं करेंगे हंगामा

लालू के इस बयान से पहले तेजप्रताप ने भरोसा दिलाया था कि वह ऐसा कोई हंगामा नहीं करेंगे. उन्होंने मोदी को उनके बेटे की शादी के लिए शुभकामना भी दी. वहीं सुशील मोदी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह अब इस विवाद को ज्यादा तूल नहीं देना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि लालू यादव और उनके समर्थकों पर आप कभी भरोसा नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें : बीजेपी नेता ने दिया बयान, 'तेजप्रताप को थप्पड़ मारो, 1 करोड़ इनाम पाओ', सुशील मोदी नाराज

सुशील मोदी के अनुसार सुरक्षा कारणों से शादी का वेन्यू बदलना पड़ा है. उन्होंने याद दिलाया कि जब लालू यादव अपनी बेटी की शादी पटना में करते थे तब लालू के साले और संबंधी लोग शोरूम से नई गाड़ी उठाकर ले आते थे और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती थी. तेजप्रताप यादव के बयान बारे में सुशील मोदी ने कहा कि राजद अध्यक्ष लालू यादव हों या तेजस्वी यादव, किसी को उनके इस बयान की निंदा करने की हिम्मत नहीं हुई.

VIDEO : सुशील मोदी को लेकर तेजप्रताप ने दिया विवादित बयान
हालांकि राजद के नेता मानते हैं कि पार्टी की छवि पर इसका प्रतिकूल असर पड़ा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejpratap Yadav, Lalu Prasad Yadav, Sushil Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com