विज्ञापन
This Article is From Jan 06, 2018

लालू को आज सजा संभव : राबड़ी आवास पर अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला

तेजस्वी के नेतृत्व में की जा रही बैठक में पार्टी के भविष्य और नेतृत्व को लेकर चर्चा शुरू है और कई कयास भी लगाए जा रहे है.

लालू को आज सजा संभव : राबड़ी आवास पर अहम बैठक, लिया जा सकता है बड़ा फैसला
लालू यादव की फाइल फोटो
  • पटना के दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर अहम बैठक
  • तमाम राजद नेता बैठक में हिस्सा ले रहे
  • तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है
पटना: आज राजद की ओर से पटना के दस सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास पर अहम बैठक बुलाई गई है. लालू को आज सजा सुनाई जानी है ऐसे में पटना के राबड़ी आवास पर राज्य भर से तमाम राजद नेता बैठक में हिस्सा ले रहे है. तेजस्वी के नेतृत्व में की जा रही बैठक में पार्टी के भविष्य और नेतृत्व को लेकर चर्चा शुरू है और कई कयास भी लगाए जा रहे है.

बिहार की राजनीति में अहम किरायदार रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सजा के फैसले का हर कोई इंतजार कर रहा है. हर किसी की निगाहें आने वाले फैसले पर टिकी हुई है. इसी बीच आज राबड़ी आवास पर पूर्व नियोजित राजद नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है. बिहार की राजनीति में मजबूती से कदम रखने का मास्टर प्लान की तैयारी की जा रही है. राबड़ी आवास पर कार्यकर्ता पूरे जोश में है. वे जेल का फाटक टूटेगा ,लालू यादव छूटेगा का नारा लगा रहे है.

जानकारी के मुताबिक राजद नेता आज दिन भर इस बात पर मंथन करेंगे कि लालू प्रसाद यादव को सजा मिलने की स्थिति में पार्टी की भविष्य की रणनीति क्या होगी? पार्टी की बागडोर किसके हाथ में होगी. बताया जाता है कि लालू को सजा सुनाये जाने की स्थिति में पार्टी लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव के नेतृत्व में एक कोर कमेटी के गठन कर सकती है. राजद की बैठक का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी कर रही है और संचालन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कर रहे है. बैठक में सांसद ,पूर्व सांसद ,विधान मंडल के सदस्य ,पूर्व सदस्य ,सभी प्रकोष्ठ के साथ जिला एवं प्रखंड अध्यक्ष बैठक में आए हुए है. तेजस्वी यादव को अपना नेता स्वीकार कर नयी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया गया है.

VIDEO-  चारा घोटाला : लालू प्रसाद यादव को आज सुनाई जा सकती है सजा

पार्टी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्धिकी की मानें, तो तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में बड़े आंदोलन की तैयारी चल रही है. इसके तहत गांव-गांव तक लालू के संदेश को पहुंचाया जायेगा. पार्टी नेताओं को मालूम है कि लालू , तेजस्वी को पार्टी संभालने और फैसले लेने के निर्देश दिये हैं. इसलिए, लालू की नजर में अपने-आपको पूरी तरह समर्पित बताने के लिए नेता, तेजस्वी को आगे कर पार्टी की रणनीति पर काम करना चाहते हैं.  ऐसे में देखना होगा कि राजद की बैठक के बाद क्या कुछ निकलकर सामने आता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Yadav, Tejaswi On Lalu, Lalu Yadav Fodder Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com