विज्ञापन
This Article is From Jan 03, 2018

चारा घोटाला: कोर्ट में जज से बोले लालू यादव, ऊपर भगवान हैं नीचे आप

चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सजा पर फैसला अब गुरुवार को सुनाएगी.

चारा घोटाला: कोर्ट में जज से बोले लालू यादव, ऊपर भगवान हैं नीचे आप
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
  • लालू प्रसाद यादव की सजा पर फैसला अब गुरुवार को
  • लालू ने कहा, 'ऊपर भगवान हैं नीचे आप'
  • जज शिवपाल सिंह के सामने लालू पूरी तरह याचक मुद्रा में दिखे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
रांची: चारा घोटाले के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की सजा पर फैसला अब गुरुवार को सुनाएगी. लेकिन कोर्ट रूम में राजद अध्यक्ष लालू यादव जज शिवपाल सिंह के सामने पूरी तरह याचक मुद्रा में दिखे. लालू यादव जब कोर्ट रूम में आये तो अपने सिपहसलाह और अब राजद विधायक भोला यादव से पार्टी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह को शांत रहने का संदेश भेजवाया. लालू को इस बात का अंदाजा सुबह ही रांची की अख़बारों से लग गया था कि 23 दिसंबर के फैसले के बाद जो राजनीतिक प्रतिक्रिया दी गयी, उससे कोर्ट आहत है.

यह भी पढ़ें: चारा घोटाला: लालू प्रसाद यादव समेत 16 दोषियों की सजा पर फैसला कल, इस वजह से आज टली सुनवाई

जज शिवपाल सिंह ने जैसे ही चार लोगों- तेजस्वी यादव, रघुवंश प्रसाद सिंह, शिवानन्द तिवारी और संजय यादव खिलाफ कोर्ट की अवमानना का नोटिस जारी किया उसके कुछ देर बाद ही लालू यादव खड़े हुए. लालू यादव ने कहा कि ऊपर भगवान हैं नीचे आप हैं, जिनसे लोगों को न्याय की उम्मीद होती हैं. लेकिन जज ने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा हंगामा की चर्चा करते हुए उसे काफी अपत्तिजनक बताया. इस दौरान लालू यादव के वकील बार-बार ये आश्वासन देते रहे कि अगर कोर्ट नरम रुख अख़्तियार करते हुए तीन साल का सजा देता है, तब कोई हंगामा नहीं होगा.

VIDEO: चारा घोटाले में लालू यादव की सजा पर फैसला अब गुरुवार को
निश्चित रूप से लालू यादव और अन्य आरोपी शायद कोर्ट के इतने कड़े रुख के लिए तैयार नहीं थे. लेकिन अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी होगी कि क्या लालू यादव के सज़ा पर गुरुवार को सुनवाई पूरी हो पाएगी. हालांकि, लालू यादव के वकील पूरे प्रयास में हैं कि मधु कोड़ा जैसी सजा लालू यादव को भी मिल जाए, तो उससे बेहतर उनके लिए कुछ नहीं हो सकता.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com