विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2017

सीबीआई के सामने पेशी के लिए लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन जारी

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू को 25 सितंबर को और उनके छोटे बेटे को उसके अगले दिन पेश होने को कहा गया है.

सीबीआई के सामने पेशी के लिए लालू यादव और तेजस्वी यादव को समन जारी
लालू यादव और तेजस्वी यादव.
  • रेलमंत्री रहते लालू ने कथित तौर पर किया भ्रष्टाचार
  • आईआरसीटीसी के ठेके में मिली भगत का आरोप
  • करीबियों को ठेका दिलाने के लिए काम करने का आरोप
पटना:

रेलमंत्री रहते हुए लालू यादव पर कथित तौर पर भ्रष्टाचार के एक और मामले के सामने आने के बाद से सीबीआई जांच हो रही है. अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आईआरसीटीसी के दो होटलों के रखरखाव का ठेका देने में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव को नया सम्मन जारी किया है.

सीबीआई सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू को 25 सितंबर को और उनके छोटे बेटे को उसके अगले दिन पेश होने को कहा गया है. उनको पहले 11 और 12 सितंबर को पेश होने के लिए कहा गया था लेकिन लालू रांची में चल रहे अदालती मामले में अपनी उपस्थिति की जरूरत का हवाला देते हुए एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए. तेजस्वी राजनीतिक प्रतिबद्धताओं का हवाला देकर जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए.

यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार का लालू यादव पर तंज, कहा- पद धन अर्जन करने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए मिलता है

सीबीआई ने आरोप लगाया कि रेल मंत्री के पद पर रहते हुए लालू ने रांची और पुरी में आईआरसीटीसी द्वारा संचालित दो होटल के रखरखाव का काम सुजाता होटल को दिया था.
VIDEO: लालू यादव की संपत्तियां हो रहीं जब्त

आरोप है कि विनय और विजय कोचर के स्वामित्व वाली इस कंपनी को बेनामी कंपनी के जरिये पटना में तीन एकड़ भूखंड देने के बदले यह ठेका दिया गया था. (इनपुट भाषा से)

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lalu Tejaswi Summoned
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com