कटिहार पुलिस ने सोना-चांदी चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस मामले में न केवल चोरों को, बल्कि चोरी का माल खरीदने और बंधक रखने वाले सेठों को भी गिरफ्तार किया गया है. बारसोई थाना क्षेत्र से जुड़े इस मामले में कुल सात लोगों को हिरासत में लिया गया और लगभग डेढ़ करोड़ रुपये मूल्य का सोना-चांदी बरामद किया गया है.
कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) वैभव शर्मा ने बताया कि हाल के दिनों में बारसोई अनुमंडल में हुई सोना-चांदी की चोरियों का तार इस गिरोह से जुड़ा हुआ है. मामले की शुरुआत 3 अप्रैल को हुई, जब बारसोई बाजार के जैन मंदिर रोड निवासी अमित कुमार जैन ने अपने घर से 1 किलोग्राम सोना और 72 किलोग्राम चांदी के जेवरात चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई. चोरों ने छत में लोहे को काटकर इस वारदात को अंजाम दिया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की और सबसे पहले श्याम सोनी और यासिर को गिरफ्तार किया. इन दोनों की निशानदेही पर असराफुल, मोहम्मद अकबर, फिरोज आलम और समरूल हक को भी हिरासत में लिया गया. पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये लोग चोरी का माल स्थानीय सेठ वैभव और अनिल पटेल को बेचते या बंधक रखते थे. जांच में यह भी पता चला कि अमित कुमार जैन भी सोना-चांदी बंधक पर रखते थे और उनके पास भारी मात्रा में कीमती धातु थी. इसी जानकारी के आधार पर यासिर और श्याम सोनी ने उनके घर को निशाना बनाया.
पुलिस ने सातों आरोपियों से 900 ग्राम सोना और 77 किलोग्राम चांदी बरामद की. वैभव और अनिल पटेल को चोरी का माल अवैध रूप से खरीदने और बंधक रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. एसपी वैभव शर्मा ने इसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि इससे बारसोई अनुमंडल में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगेगा. उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस गिरोह का कोई अंतरजिला या अंतरराज्यीय कनेक्शन तो नहीं है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं