विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2020

बिहार के गया में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला, पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला

‘जन गण मन यात्रा’ यात्रा पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी.

बिहार के गया में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर से हमला, पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला
कन्हैया कुमार पर जन गण मन यात्रा के दौरान हमला किया गया है.
  • बिहार के गया में कन्हैया कुमार के काफिले पर हमला किया गया है
  • कन्हैया जन गण मन यात्रा कर रहे हैं
  • कन्हैया पर लगातार हमले किए जा रहे हैं
पटना:

भाकपा नेता कन्हैया कुमार के काफिले पर मंगलवार को बिहार में फिर से हमला हुआ.साथ ही काफिले में शामिल कांग्रेस के एक नेता की कार को भी नुकसान पहुंचाया गया. कन्हैया कुमार की ‘जन गण मन यात्रा' के आयोजकों का दावा है कि पिछले दो सप्ताह में काफिले पर यह सातवां हमला है. पिछले महीने शुरू हुई यह यात्रा एक पखवाड़े बाद पटना में विशाल रैली के साथ समाप्त होगी. विपक्ष के महागठबंधन के नेताओं के साथ बाद में एक मंच पर मौजूद कुमार ने ‘विभाजनकारी' संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर नरेन्द्र मोदी सरकार की आलोचना की.

बिहार में कन्हैया कुमार के काफिले पर फिर हमला, फेंके गए अंडे और मोबिल ऑयल

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री जीतन रात मांझी, कांग्रेस विधायक शकील अहमद खान और अवधेश कुमार सिंह ने भी गया जिले के शेरघाटी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया. सभ स्थाल पर पहुंचने से पहले ही रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने काफिले पर पत्थर फेंके. इसमें सिंह की कार का सीसा टूट गया. पार्टी सूत्रों ने बताया कि सिंह को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है.

देखें Video: कन्हैया की रैली रोकने पर नीतीश ने प्रशासन को फटकारा
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanhaiya Kumar, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com