विज्ञापन
This Article is From May 28, 2018

जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव : ये लड़ाई सीधे नीतीश और तेजस्वी के बीच है, मतदान जारी

उल्लेखनीय है कि जद (यू) के विधायक सरफराज आलम के विधानसभा एवं पार्टी से इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर अररिया से सांसद चुने जाने के बाद जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हुई थी.

जोकीहाट विधानसभा उपचुनाव :  ये लड़ाई सीधे नीतीश और तेजस्वी के बीच है, मतदान जारी
जोकीहाट विधानसभा सीट पर उपचुनाव नीतीश कुमार और तेजस्वी की प्रतिष्ठा की वजह बना
  • उपचुनाव के लिए मतदान जारी है
  • नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रत्याशी के लिए किया प्रचार
  • तेजस्वी ने भी किया था प्रचार
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना: बिहार के जोकीहाट विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए सोमवार को शंतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की कतार लगी हुई है, जो समय गुजरने के बाद और लंबी होती जा रही है. जोकीहाट विधानसभा क्षेत्र के करीब 2.70 लाख मतदाता इस चुनाव में नौ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. मतदान के लिए 331 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला महागठबंधन के उम्मीदवार राजद के शाहनवाज और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के जद (यू) के मुर्शीद आलम के बीच माना जा रहा है. 

नीतीश में हिम्मत नहीं है कि BJP की आंख में आंख डाल के बात कर सकें : तेजस्वी

उल्लेखनीय है कि जद (यू) के विधायक सरफराज आलम के विधानसभा एवं पार्टी से इस्तीफा देकर राजद के टिकट पर अररिया से सांसद चुने जाने के बाद जोकीहाट विधानसभा सीट खाली हुई थी. सरफराज के पिता मो़ तस्लीमुद्दीन राजद के सांसद थे, जिनका निधन पिछले साल सितंबर में हो गया था. पिता के निधन के बाद अररिया संसदीय सीट खाली हुई थी. 

वीडियो : शपथ पर शक्ति परीक्षण

मतदान को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं. इस चुनाव को जद (यू) व राजद के लिए प्रतिष्ठा से जोड़कर देखा जा रहा है. जेडीयू प्रत्याशी के लिये सीएम नीतीश कुमार ने भी जमकर प्रचार किया है और आरजेजी नेता तेजस्वी यादव भी मैदान में थे. जेडीयू प्रत्याशी मुर्शीद आलम के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जो नीतीश के 'मिस्टर क्लीन' की छवि से मेल नहीं खाते हैं. नीतीश कुमार इस मुद्दे से जुड़े सवाल को टालते भी नजर आए हैं. वहीं आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सांप्रदायिकता का मुद्दा बनाया है. ये विधानसभा क्षेत्र मुस्लिम बहुल इलाका है और दोनों ही नेता मुस्लिमों के बीच खुद को बड़ा नेता स्थापित करने की होड़ में हैं


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com