बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी (फाइल फोटो)
- जीतनराम मांझी ने किया CM नीतीश पर हमला
- बोले- मुझे सिर्फ नाम के लिए मुख्यमंत्री बनाया था
- उन्होंने कहा कि पटना मे लाखों की भीड़ रहेगी तो हम तख्ता पलट देंगे
पटना:
बिहार में सत्ताधारी राजग में शामिल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आज आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें सिर्फ नाम का मुख्यमंत्री बनाया था. गया शहर के गांधी मैदान मे हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा सेक्युलर के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आरोप लगाया कि उन्होंने उन्हें सिर्फ नाम का मुख्यमंत्री बनाया था.
यह भी पढ़ें: नीतीश सरकार से नाराज जीतनराम मांझी ने किया प्रदर्शन, शराबबंदी को बताया फ्लॉप
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद नैतिकता के आधार पर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था लेकिन उसमें उनकी कूटनीति थी. वह सिर्फ नाम के मुख्यमंत्री थे. सारा कार्य नीतीश कुमार करते थे. सिर्फ उनको दिखावे के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाया था. लेकिन जब हम लोगों के सामने काम करने लगे तो उन्हें पद से हटा दिया. मांझी ने कहा, ‘‘जब बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की उम्र में तलवार उठा ली थी तब मेरी उम्र 73 वर्ष की ही है. अब हम भी तलवार उठा लेंगे. सरकार सतर्क हो जाये. सिर्फ किसान-मजदूर की भलाई की बात करने से कुछ नहीं होगा, बल्कि किसानों और मजदूरों को उनका हक देना होगा.’’
VIDEO: बक्सर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव
उन्होंने कहा कि आगामी 8 अप्रैल को पटना मे लाखों की भीड़ रहेगी तो हम तख्ता पलट देंगे. मांझी ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले समय में आप अपनी चट्टानी एकता का परिचय दे तभी ये सरकार हमारी बात सुनेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jitnaram Manjhi, CM Nitish Kumar