विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2018

बिहार: JDU ने MSP वृद्धि को किसानों की आस जगाने वाला बताया

बिहार में सत्ताधारी जदयू ने खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले की सराहना की.

बिहार: JDU ने MSP वृद्धि को किसानों की आस जगाने वाला बताया
बिहार के सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
  • JDU ने की मोदी सरकार की तारीफ
  • MSP वृद्धि को बताया ‘ऐतिहासिक’ फैसला
  • केसी त्यागी ने इस निर्णय का स्वागत किया
पटना: बिहार में सत्ताधारी जदयू ने खरीफ फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले की सराहना करते हुए कहा कि इससे किसानों को फसल की लागत का डेढ गुना कीमत दिए जाने का वादा तो जरूर पूरा हुआ पर अतिविवादित लागत मूल्य निर्धारण प्रक्रिया को लेकर किसानों और उनके संगठनों की मांग पूरी नहीं हुई है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय और कृषि मंत्री प्रेम कुमार के साथ पत्रकारों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला ऐतिहासिक है और उसने अपने चुनावी वादे को पूरा किया. 

यह भी पढ़ें : अपनी मां के घर नीतीश के लिए ‘नो एंट्री’ का बोर्ड लगाना चाहते हैं तेजप्रताप, जेडीयू-बीजेपी का पलटवार

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव के सी त्यागी ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे किसानों को फसल की लागत का डेढ गुना कीमत दिए जाने का वादा तो जरूर पूरा हुआ पर अतिविवादित लागत मूल्य निर्धारण प्रक्रिया को लेकर किसानों और उनके संगठनों की मांग पूरी नहीं हुई है. 

VIDEO: वोट के लिए टकराव का माहौल?
उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले पर संतोष जताते हुए अपील की है कि सरकार निर्धारित एमएसपी पर फसल खरीदे जाने की सख्त व्यवस्था सुनिश्चित करे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JDU, Modi Government, MSP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com