विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

क्या बिखराव की ओर बढ़ रहा राष्ट्रीय जनता दल? तेजस्वी और तेजप्रताप के रवैये से उठा सवाल

आरजेडी की बैठक के बाद महसूस होने लगा कि पार्टी के कई नेता अपनी राजनीति पर नए सिरे से विचार करने को हो रहे मजबूर

क्या बिखराव की ओर बढ़ रहा राष्ट्रीय जनता दल? तेजस्वी और तेजप्रताप के रवैये से उठा सवाल
पटना में शुक्रवार को आरजेडी के विधायकों और जिलाध्यक्षों की बैठक में तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव नहीं पहुंचे.
  • सदस्यता अभियान की समीक्षा के लिए बुलाई गई थी बैठक
  • तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर नेताओं में दिखी तल्खी
  • आरजेडी के कार्यकारी अध्यक्ष बनना चाहते हैं तेजस्वी यादव
पटना:

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) क्या बिखराव की ओर है?  शुक्रवार को पार्टी के विधायकों और जिलाध्यक्षों की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव के दोनों बेटे तेजप्रताप यादव और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव नदारद रहे. बैठक के बाद यह लगता रहा कि पार्टी के कई नेता अपनी राजनीति पर नए सिरे से विचार करने को मजबूर हैं. पटना में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल की बैठक सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए बुलाई गई थी.

आरजेडी की बैठक से पहले ही मालूम हो गया कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव इस बैठक में शामिल होने के लिए पटना नहीं आए हैं. मीडिया ने जब तेजस्वी के न आने के बारे में पूछा तो नेताओं के जवाब की तल्खी छुप न सकी.

आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने कहा कि 'तेजस्वी यादव विपक्षी दल के नेता हैं. सब लोग एक्सपेक्ट करते हैं कि वे यहां रहेंगे. मेरी नसीहत कौन मान रहा है.' आरजेडी के दूसरे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि 'कहां हैं, जब शपथ ग्रहण का आग्रह होगा तब न प्रकट होंगे.'

बिहार में राजद नेताओं का जदयू में पलायन शुरू, अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा लालू यादव की पार्टी का साथ

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव इस बात पर अड़े हुए हैं कि उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष चुना जाए. इसलिए वे बैठकों में नदारद रहते हैं. हालांकि पार्टी की कोशिश इसको बड़ा मुद्दा बनाने से बचने की है.

बिहार : आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की मुश्किलें और बढ़ीं, यह है बड़ा कारण

हालांकि इस बैठक से निकल रहे नेताओं के चेहरों की मायूसी से साफ है कि वे अपनी आने वाली राजनीति को लेकर उहापोह में हैं.

आरजेडी के नेता कह रहे सड़क पर संघर्ष करो, तेजस्वी पार्टी के स्थापना दिवस पर रहे नदारद

VIDEO : आर्टिकल 370 पर किसका विरोध, किसका समर्थन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashtriya Janata Dal (RJD)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com