बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी. (फाइल फोटो)
- पूर्व सीएम बोले -2020 में तेजस्वी होंगे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार
- कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भी जीतन राम ने नीतीश पर साधा निशाना
- कहा - राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही है
पटना/नई दिल्ली:
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मंझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन में लौटने पर शर्त रख दी है. हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के प्रमुख जीतन राम मांझी ने दो टूक कहा है कि अगर नीतीश महागठबंधन में लौटते भी हैं, तब भी तेजस्वी यादव ही 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के लिए मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे.
यह भी पढ़ें : सीट बंटवारे पर जेडीयू ने रखी शर्त, BJP ने कहा, 2014 लोकसभा चुनाव से लगा लें हैसियत का अंदाजा
'हम' प्रमुख मांझी ने कहा, 'अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद त्यागकर महागठबंधन में शामिल हो जाते हैं तो भी मुझे लगता है कि तेजस्वी यादव 2020 बिहार विधानसभा चुनाव में हमारे महागठबंधन के उम्मीदवार होंगे.' उन्होंने लोकसभा चुनाव में राजग में शमिल जेडीयू के अधिक सीटों की मांग पर कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में जेडीयू ने सिर्फ दो सीटें ही जीती थी, ऐसे में अधिक सीटों पर उसका दावा ही नहीं बनता है.
यह भी पढ़ें : JDU नेता संजय सिंह बोले- 2019 का चुनाव बिना नीतीश कुमार के नहीं जीत सकती BJP
इधर, मांझी ने बिहार की विधि-व्यवस्था को भी लेकर एक बार फिर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि बिहार में अभी 'आपातकाल' से भी बदतर हालत है. उन्होंने कहा कि आज राज्य में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं लगातार हो रही है. बता दें कि इसके पहले कंग्रेस के बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा था कि नीतीश अगर राजग से बाहर आकर महागठबंधन में शामिल होने का प्रस्ताव देते हैं तो इस पर विचार किया जाएगा.
(इनपुट : IANS)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Jitan Ram Manjhi, Nitish Kumar