विज्ञापन
This Article is From Nov 09, 2018

जबतक तलाक पर मेरे निर्णय से सभी सहमत नहीं होंगे, तबतक घर नहीं लौटूंगा : तेज प्रताप

वृन्दावन, गोवर्धन व बाद में बरसाना के मंदिरों में दर्शन कर अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए.

Also Read in
जबतक तलाक पर मेरे निर्णय से सभी सहमत नहीं होंगे, तबतक घर नहीं लौटूंगा : तेज प्रताप
तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय (फाइल फोटो).
मथुरा: विवाह के छह माह पूरे होने से पूर्व ही पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की अर्जी देकर मीडिया की सुर्खियों में आए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के पुत्र एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव दिवाली के अवसर पर दो दिन ब्रज में बिताकर शुक्रवार को दिल्ली रवाना हो गए. इस बीच, उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व वृन्दावन में मनाया, तो भाईदूज के मौके पर गोवर्धन पहुंचकर गिरिराज पर्वत की परिक्रमा लगाई. वृन्दावन, गोवर्धन व बाद में बरसाना के मंदिरों में दर्शन कर अपने छोटे भाई का जन्मदिन मनाने के लिए दिल्ली रवाना हो गए. तेजप्रताप यादव के निकटस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वह गुरुवार को अचानक अपने आधा दर्जन मित्रों के साथ वाराणसी से सड़क मार्ग से दो कारों में वृन्दावन के चैतन्य विहार स्थित वृन्दा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया. 

मेरे मां-बाप, भाई-बहन सबने मुझे नकार दिया, सब ऐश्वर्या के साथ खड़े हैं: तेजप्रताप यादव

शुक्रवार की सुबह वह अपने मित्रों को वृन्दावन में ही छोड़कर अकेले कार में गोवर्धन से तीन किमी दूर राधाकुण्ड कस्बे में पहुंच गए. वहां स्थित राधा कुण्ड में स्नान किया और फिर करीब दो बजे एक तिपहिया में बैठकर गिरिराज पर्वत की सप्तकोसीय परिक्रमा लगाने निकल पड़े. इस बीच, परिक्रमा में पड़ने वाले सभी मंदिरों को शीष नवाते हुए उन्होंने राधाकुण्ड एवं कुसुम सरोवर पर कुछ समय के लिए विश्राम भी किया. इस दौरान वह पूरी तरह से भक्तिभाव में डूबे नजर आए. बाद में, उनके साथी भी उनके साथ शामिल हो गए. 

'तेजप्रताप नॉर्थ तो ऐश्वर्या साउथ पोल', लालू यादव की 2 घंटे की मुलाकात, क्या बना पाएगी बात? 10 बातें

घर लौटने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि, ऐश्वर्या और मेरे बीच मतभेद हैं. ये रिश्ता बेमेल हैं. शादी से पहले मैंने अपने माता-पिता से यह कहा था, लेकिन किसी ने भी मेरी बात नहीं सुनी. जबतक मुझसे सब सहमत नहीं होते. मैं घर कैसे लौट सकता हूं"

दादा- पूर्व मुख्यमंत्री, पिता- पूर्व मंत्री और विधायक, आखिर क्या कहती है तेज की पत्नी ऐश्वर्या की चुप्पी

हां, इतना जरूर था कि उन्होंने किसी को फोटो लेने से नहीं रोका. परिक्रमा समाप्त कर उन्होंने गिरिराज मुखारबिन्दु मंदिर के दर्शन किए और फिर बरसाना होते हुए दिल्ली की ओर निकल गए. उनके एक परिचित ने कहा कि आज उनके छोटे भाई एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का जन्मदिन है और वह दिल्ली में हैं. इसलिए तेजप्रताप उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वहां पहुंच सकते हैं.

VIDEO: लालू के बेटे तेज प्रताप की ऐश्वर्या से सगाई, लालू मौजूद नहीं
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap, Tej Pratap Divorce
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com