विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2022

अमित शाह आज बिहार दौरे पर, तेजस्वी यादव बोले- बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं दिया

गृह मंत्री के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव हमलावर है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि क्या उनके आने का मकसद सिर्फ समाज में तनाव पैदा करना है या वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी देंगे, जो 2014 में मोदी जी ने पूर्णिया की रैली में वादा किया था, क्या वे निभाएंगे.

बिहार दौरे पर अमित शाह

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. बिहार में सरकारी से बाहर जाने के बाद भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता का ये पहला बिहार दौरा है. अमित शाह पूर्णिया में एक आम सभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद किशनगंज में पार्टी विधायकों सांसदों के साथ बैठक करेंगे और उसके बाद पार्टी की बिहार इकाई की कोर कमिटी की बैठक में शामिल होगे. 

गृह मंत्री के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव हमलावर है. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि क्या उनके आने का मकसद सिर्फ समाज में तनाव पैदा करना है या वे बिहार को विशेष राज्य का दर्जा भी देंगे, जो 2014 में मोदी जी ने पूर्णिया की रैली में वादा किया था, क्या वे निभाएंगे. हमलोग इतना ही चाहते हैं कि अगर अमित शाह आ रहे हैं, देश के गृह मंत्री हैं तो बताइए कि बिहार को विशेष दर्जा दीजिएगा की नहीं. आप बताओ विशेष पैकेज दोगे या नहीं. सबके मन में एक बात है कि आने का मकसद क्या है. आने का तो यही मकसद है ना, समाज में जहर बोना है. एक-दूसरे में हलचल पैदा करना है. बेकार की बातें करनी है. उल जलूल बात कहेंगे, यही कहेंगे ना जंगल राज आ गया. यही बोलेंगे और क्या बोलेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Amit Shah On Bihar Visit, Tejaswi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com