विज्ञापन

पत्नी ने पैसे देने से किया इनकार तो युवक ने गुस्से में रेत दिया अपना गला, हालत गंभीर

युवक शराब पीने का आदी था. जब उसने पत्नी से शराब के लिए पैसे मांग ते उसने देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया.

पत्नी ने पैसे देने से किया इनकार तो युवक ने गुस्से में रेत दिया अपना गला, हालत गंभीर
पत्नी ने पैसे देने से किया इनकार तो युवक ने गुस्से में रेत दिया अपना गला

बिहार के गोपालगंज जिले में शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति ने कथित तौर पर गुस्से में चाकू से अपना ही गला रेत लिया. गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की बात सामने आई है. जानकारी के अनुसार, घटना कुचायकोट थाना क्षेत्र के करवतही बाजार की है. घायल की पहचान करवतही गांव निवासी 38 वर्षीय मुन्ना मियां के रूप में हुई है, जो मुख्तार मियां का पुत्र है.

चूड़ी बेचकर परिवार पालती थी पत्नी

परिजनों के अनुसार, मुन्ना मियां शराब का आदी है. उसकी पत्नी मुन्नी खातून गांव-गांव घूमकर चूड़ियां बेचती है और उसी की कमाई से परिवार का भरण-पोषण होता है. मुन्ना मियां ने रविवार को शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया. बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान मुन्ना मियां ने आवेश में आकर गले पर चाकू से वार कर लिया.

युवक के गले में आई गंभीर चोट

घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई. परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार शुरू किया. अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार युवक के गले में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

बेहतर उपचार के लिए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. फिलहाल, डॉक्टरों की टीम उसकी लगातार निगरानी कर रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद कुचायकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है. पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद के बाद युवक द्वारा आत्मघाती कदम उठाने की बात सामने आई है. हालांकि, सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

यह भी पढे़ं-

भरत त‍िवारी के घर पर एसपी के साथ द‍िखा बालू माफ‍िया, STF ने क‍िया था ग‍िरफ्तार 

इकलौते बेटे और पोतों ने पीट-पीटकर मां को मार डाला, मौत से पहले तड़पते हुए छलका बुजुर्ग मां का दर्द

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Crime News, Bihar News, Gopalganj News, Gopalganj Bihar News, Gopalganj Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com