विज्ञापन
This Article is From Mar 24, 2018

पत्रकारों के सवाल पर बोले गिरिराज, ‘क्या नीतीश जी ने आपके कान में बोला है कि मैं दंगा भड़काता हूं?’

गिरिराज ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत का भी इस मौके पर का भी बचाव किया.

पत्रकारों के सवाल पर बोले गिरिराज, ‘क्या नीतीश जी ने आपके कान में बोला है कि मैं दंगा भड़काता हूं?’
गिरिराज सिंह (फाइल फोटो)
  • केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को पटना पहुंचे
  • उनका स्वागत सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने किया
  • उन्होंने अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत का भी बचाव किया
पटना: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को पटना पहुंचे. आमतौर पर पटना आने पर उन्हें रिसीव करने पांच लोगों से ज्यादा नहीं होते, लेकिन शनिवार को उनका स्वागत सैकड़ों की संख्या में उनके समर्थकों ने किया. ये समर्थक अधिकांश उनके क्षेत्र के ही थे. गिरिराज ने इससे पहले राबड़ी देवी के एक बयान पर पलटवार किया था, जिसमें राबड़ी देवी ने कहा था कि कि ऐसे लोगों को बिहार में प्रवेश से रोका जायेगा. उस पर गिरिराज ने कहा था कहा था कि शनिवार को वो पटना आ रहे हैं, देखते हैं कौन रोक लेता है. 

यह भी पढ़ें: दरभंगा हत्याकांड : CM नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह के बयान को गलत बताया

गिरिराज ने एक बार फिर स्वीकार किया कि उन्होंने डीएसपी मुर्दाबाद नारा लगाने के लिए लोगों को उकसाया और इसके पीछे तर्क ये दिया कि स्थानीय लोग प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. उनसे जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बारे में पूछा गया कि उन्होंने सार्वजनिक मंच से बार-बार कहा है कि कुछ लोग जानबूझकर ऐसे बयान देते हैं, जिससे सामाजिक सद्भाव बिगड़े और उनका मतलब गिरिराज सिंह से है. इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि क्या उन्होंने आपके कान में मेरा नाम बोला है कि मैं दंगा भड़काता हूं. या उनकी अंतरात्मा से आपकी बात हुई है. 

VIDEO: गिरिराज सिंह पर बरसीं राबड़ी देवी
गिरिराज ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत का भी बचाव किया और कहा कि अगर अनुमति नहीं मिली थी, तो पूरे भागलपुर शहर के अलग-अलग थाने के लोग उस पूरे जुलूस को सपोर्ट कैसे कर रहे थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com