विज्ञापन
This Article is From Sep 16, 2019

NRC के बहाने गिरिराज सिंह ने नीतीश पर 'साधा निशाना', कहा- आर्टिकल 370 और तीन तलाक पर...

गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने आर्टिकल 370, तीन तलाक और एनआरसी (NRC) के मुद्दे पर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना भी साधा.

NRC के बहाने गिरिराज सिंह ने नीतीश पर 'साधा निशाना', कहा- आर्टिकल 370 और तीन तलाक पर...
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh).
पटना:

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Giriraj Singh) ने सोमवार को राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) के विरोधियों पर निशाना साधा. इसके अलावा गिरिराज सिंह ने आर्टिकल 370, तीन तलाक और एनआरसी के मुद्दे पर नीतीश कुमार पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना भी साधा. गिरिराज सिंह ने कहा कि एनआरसी की बात 'देश के चश्मे से देखें, वोट के चश्मे से नहीं.' गिरिराज सिंह सिंह ने ट्वीट किया, 'एनआरसी की बात देश के चश्मे से देखें, वोट के चश्मे से नहीं. बिहार में एनआरसी की मांग मैं नहीं, परिस्थितियां कर रही हैं. सीमावर्ती जिलों में जनसंख्या वृद्घि 'डेमोग्राफिक' बदलाव बहुत तेजी से हो रहा है. हमें दर्द है, क्योंकि 80 के दशक में बांग्लादेशियों को भगाने के लिए हमने लाठियां खाई थी.'

fqv5i988


गिरिराज सिंह के इस बयान को भजपा के सहयोगी जेडीयू पर भी राजनीतिक हमला माना जा रहा है. जेडीयू एनआरसी के विरोध में है.

q90fgc9o

गिरिराज सिंह ने एक अन्य ट्वीट में कहा, 'बिहार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर मेरी कोई टिप्पणी नहीं है. अभी बिहार में तीन महीने पहले हमने मोदी जी के चेहरे पर 40 में से 39 सीटें जीती. अभी नीतीश जी बिहार में राजग की तरफ से मुख्यमंत्री हैं. बिहार के लोगों को कभी-कभी देश हित के मुद्दे धारा 370, तीन तलाक, एनआरसी पर भिन्न राय से तकलीफ होती है.'

VIDEO: जानिए NRC को लेकर हो रही किस तरह की राजनीति?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Giriraj Singh, Nitish Kumar, NRC
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com