विज्ञापन

गया में पुलिसकर्मियों पर पथराव, गाड़ी का शीशा टूटा; बालू ट्रैक्टर जब्ती के दौरान झड़प

गया के सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस पर पथराव की घटना हुई. पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया. मौके से ट्रैक्टर जब्त करने के साथ दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया. पढ़िए रंजन सिन्हा की रिपोर्ट.

गया में पुलिसकर्मियों पर पथराव, गाड़ी का शीशा टूटा; बालू ट्रैक्टर जब्ती के दौरान झड़प
कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस की गाड़ी को घेर लिया.

बिहार के गया में बालू से लदे ट्रैक्टर कार्रवाई के दौरान पुलिस पर पथराव हुआ. स्थानीय लोगों के साथ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया. पथराव में पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और हालात पर काबू पाया गया. घटना सिंधुगढ़ थाना क्षेत्र के कर्मा रोड इलाके की है. सोमवार (13 अप्रैल) सुबह जब पुलिस ने एक ट्रैक्टर को रोका तो ग्रामीण विरोध में उतर गए. इससे मौके पर विवाद शुरू हो गया और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. पुलिस पर आरोप लगाने लगे कि ट्रैक्टर में अब बालू नहीं है, फिर भी जबरन गाड़ी को जब्त किया जा रहा है. जबकि बताया यह भी जा रहा है कि ड्राइवर ने पुलिस को देखकर कथित रूप से बालू नीचे गिरा दी थी. 

पुलिसकर्मियों पर बरसे ईंट-पत्थर

बहस तेज होते-होते कुछ लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया और ईंट-पत्थर चलाने लगे. इस दौरान पुलिस वाहन का शीशा टूट गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. पुलिस ने खुद को बचाने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया. लाठीचार्ज के बाद भीड़ धीरे-धीरे तितर-बितर हो गई और हालात काबू में आ गए.

इलाके में पुलिस बल तैनात

पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और दो लोगों को हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है. इलाके में एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

निर्दोष को परेशान का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई तो होनी चाहिए, लेकिन निर्दोषों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए. वहीं, पुलिस का पक्ष है कि बालू तस्करी की रोकथाम के लिए सख्ती जरूरी है और इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ेंः चंबल में रेत माफिया से भिड़ा वन आरक्षक हुआ शहीद, सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद मचा हड़कंप

लेखक के बारे में
img
गौरव कुमार द्विवेदी
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gaya Balu Tractor Clash, Police Stone Pelting Gaya, Lathi Charge Sindhugadh, Balu Smuggling Bihar, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com