बिहार राज्य के कई जिलों में भारी बारिश के कारण बाढ़ का प्रकोप बढ़ गया है. राज्य में एक तरफ कोरोना के संक्रमण मे फंसे लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी जा रही थी. ताकि लोगों की जान महामारी से बचाई जा सके. वहीं, दूसरी तरफ रात एक बजे जब लोग गहरी नींद में थे. उसी वक्त गंडक नदी में बढ़ रहे जलस्तर के दबाव से चम्पारण तटबंध टूट गया. लगभग 30 फीट चौड़ाई में बांध के टूटने से लोगों के घर में पानी घुस गया.
नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह को लिखा पत्र, "विकास" को लेकर की शिकायत
लोग घर छोड़कर ऊंचे स्थान पर जाने लगे और क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया. इस भयावह स्थिति से एसएच 74 पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है. बताते चले संग्रामपुर प्रखण्ड के दक्षिणी भवानीपुर पंचायत के निहालु टोला में टूटा है.
बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी, दोनों राज्यों के 26 जिलों में नदियां उफना रहीं
मोतिहारी के संग्रामपुर प्रखंड के भवानीपुर स्थित चम्पारण तटबंध टूट गया है. बांध और इस बांध के टूटने से दर्जनो गांवों मे बाढ़ का पानी घुस चुका है. जिससे लोगों में दहशत का माहौल है. मोतिहारी के जिलाधिकारी स्थिति का जायजा लेने पहुंचे और एनडीआरएफ की टीम लोगों के जानमाल की रक्षा के लिए सुदूर गांवों में पहुंची.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं