विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2018

मधुबनी जिले में आसमानी बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिजली गिरने से हुई लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और उनके परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने का निर्देश दिया

मधुबनी जिले में आसमानी बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत
प्रतीकात्मक फोटो.
  • हरभंगा गांव में दस साल की लड़की की मौत
  • झंझारपुर थाना क्षेत्र के दीप गांव में दो लोग मरे
  • सतघारा गांव में 45 साल के व्यक्ति की मौत
मधुबनी: बिहार के मधुबनी में रविवार को आसमान से बिजली से गिरने से दो नाबालिग लड़कियों समेत पांच व्यक्तियों की मौत हो गई.

झंझारपुर थाने के प्रभारी प्रेमलाल पासवान ने बताया कि थाना क्षेत्र के दीप गांव में दो लोग, समीप के हरभंगा गांव में दस साल की एक लड़की की बिजली गिरने से मौत हो गई.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार बाबूबरही थानाक्षेत्र के सतघारा गांव में 45 साल का एक व्यक्ति बिजली गिरने से चल बसा. भेजा थाने के प्रभारी अंगेश कुमार के अनुसार कमालपुर गांव में दस साल की एक लड़की आसमान से बिजली गिरने से मर गई.

बिहार के मुख्यमंत्री ने नीतीश कुमार ने बिजली गिरने से राज्य में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया और ऐसे लोगों के परिवारों को शीघ्र मुआवजा देने का निर्देश जारी किया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
5 Died In Lightning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com