विज्ञापन

बिहार में 5 नए निजी विश्‍वविद्यालयों को मंजूरी, अभी बिहार में कितनी प्राइवेट और सरकारी यूनिवर्सिटीज हैं?

Universities in Bihar: बिहार की सरकार ने अलग-अलग जिलों में 5 नए निजी विश्वविद्यालय (Private University) बनाने की मंजूरी दे दी है. मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर इसकी जानकारी दी है. पर क्‍या आप जानते हैं कि बिहार में इस समय कितने सरकारी एवं कितने निजी विश्‍वविद्यालय हैं? 

बिहार में कुल कितने विश्वविद्यालय हैं?

UGC की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार बिहार में 21 सरकारी और 8 निजी यूनिवर्सिटीज हैं. बिहार के सरकारी विश्वविद्यालय राज्य सरकार द्वारा संचालित होते हैं और इनमें लाखों छात्र पढ़ते हैं.

बिहार के प्रमुख सरकारी विश्वविद्यालय ये हैं- 

  • पटना विश्वविद्यालय, पटना
  • मगध विश्वविद्यालय, बोधगया
  • ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा
  • बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर
  • वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा
  • जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा
  • तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय
  • पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना
  • आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय, पटना
  • मौलाना मजहरुल हक अरबी एवं फारसी विश्वविद्यालय
  • नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी

College admissions 2026: देश के टॉप 20 कॉलेज, जहां CUET स्‍कोर से मिलता है एडमिशन

बिहार के प्रमुख निजी विश्वविद्यालय ये हैं- 

  • एमिटी यूनिवर्सिटी, पटना
  • सैंडिप यूनिवर्सिटीि‍
  • जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी (बिहार कैंपस)

बिहार में बनेंगी ये प्राइवेट यूनिवर्सिटीज 

  • मधुबनी में शांजा विश्वविद्यालय
  • सिवान में निजी विश्वविद्यालय
  • नवादा के अशोक नगर में एस.ए. विश्वविद्यालय
  • पटना में हिमालय विश्वविद्यालय
  • औरंगाबाद के जसोइया मोड़ में सीतयोग विश्वविद्यालय

बता दें कि बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं. विश्वविद्यालयों में डिजिटल शिक्षा, शोध सुविधाओं और रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों पर जोर दिया जा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Universities In Bihar, Bihar University, Bihar Universities, Bihar Universities News, Bihar Universities News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com