बिहार में हर साल के अंतिम दिन मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों के चल और अचल संपत्ति की जानकारी को सार्वजनिक किया जाता है. इस साल जो घोषित संपत्ति का ब्यौरा दिया गया है उसके अनुसार पिछले वर्ष के मुक़ाबले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास नक़द राशि 46550 से घट कर 42500 रुपये रह गई है. हालांकि बैंक में नीतीश कुमार के पास जमा राशि भी 44 हज़ार से घट कर 42 हजार रह गई. नीतीश कुमार के पास फ़िलहाल १६ लाख की चल और 40 लाख की अचल संपत्ति है जिसमें दिल्ली के द्वारिका का एक फ़्लैट भी शामिल है वहीं उनके बेटे निशान्त के पास बैंक में 80 लाख और क़रीब एक करोड़ 48 लाख की अचल संपत्ति है. इसके अलावा नीतीश कुमार के पास आठ गायें और छह बछड़े हैं.
बिहार में कारोबारियों पर बढ़ रहे हमलों को लेकर नीतीश सरकार करेगी यह उपाय
वहीं उपमुख्य मंत्री सुशील मोदी के द्वारा घोषित संपती के ब्योरे के अनुसार उनके पास एक करोड़ चालीस लाख की चल और अचल संपत्ति है. उनकी पत्नी के पास एक करो़ड़ 51 लाख की चल और अचल संपत्ति है. मोदी पर क़रीब सत्रह लाख का क़र्ज़ और नोएडा में एक फ़्लैट भी है.
तेजप्रताप यादव ने माना, घर दिलाने में नीतीश कुमार ने की मदद, कहा- उनसे मेरे व्यक्तिगत संबंध
आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने साल 2015 में महागठबंधन (जेडीयू+आरजेडी+कांग्रेस) के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. लेकिन बाद में आरजेडी के साथ मतभेद के बाद उन्होंने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया और बीजेपी के समर्थन से नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. साल 2019 का लोकसभा चुनाव भी नीतीश की पार्टी जेडीयू बीजेपी के साथ मिलकर ही लड़ेगी. कुछ दिन पहले हुए सीट बंटवारे के तहत बीजेपी-17, जेडीयू-17 और एलजीपी-6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं एलजीपी के लिए एक सीट राज्यसभा के लिए भी दी गई है.
साथियों की फिक्र करे BJP: चिराग पासवान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं