दोनों हाथ-दोनों पैर बांधकर युवक की पिटाई... यह किसी फिल्म का सीन नहीं बल्कि बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चुने हुए जनप्रतिनिधि के पति की दंबगई का सबूत है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है. मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र का है. घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति की दोनों हाथ और दोनों पैर को रस्सी से बांधा हुआ है. वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि पैसे के लेनदेन के विवाद में स्थानीय उपप्रमुख के पति ने एक व्यक्ति को तालिबानी सजा दी है, जिसके बाद अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
दरअसल मोतीपुर के कल्याणपुर हरौना वार्ड 17 निवासी संजय सहनी ने ये आरोप लगाया है कि उनके ही गांव के रहने वाले उपप्रमुख रिंकू कुशवाहा के पति शशि कुमार उर्फ़ खलीफा ने उनके साथ मारपीट की.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लकड़ी के पैसे से जुड़े विवाद में दी तालिबानी सजा
घटना का कारण बताते हुए पीड़ित संजय ने बताया कि उपप्रमुख पति ने सेमल की लड़की के लिए 40 हजार रुपए दिए थे, लेकिन 24 घंटे तक लकड़ी नहीं देने से नाराज उपप्रमुख पति रतनपुर चौक से संजय को अपने साथ प्लाई फैक्ट्री पर ले गये और बाँधकर पीटा. उन्होंने बताया कि उपप्रमुख पति प्लाई फैक्ट्री चलाते है.
एसपी बोले- मामले की जांच जारी है
वहीं पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, जहाँ एक उपप्रमुख के पति पर लकड़ी के विवाद में संजय सहनी के साथ अमानवीय व्यवहार कर रहे है. फिलहाल पुलिस मामले की जाँच कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं