विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2018

दरभंगा एयरपोर्ट : आखिरी अड़चन भी हुई दूर, रक्षा मंत्रालय ने दी एनओसी

दरभंगा में एयरपोर्ट की बात भारत सरकार के उड़ान योजना से संबंधित है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्षेत्रीय एयरपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 2016 में उड़ान स्कीम को लॉन्च किया था

दरभंगा एयरपोर्ट : आखिरी अड़चन भी हुई दूर, रक्षा मंत्रालय ने दी एनओसी
फाइल फोटो
पटना: केंद्र सरकार की 'उड़ान योजना' के तहत दरभंगा एयरपोर्ट के जीर्णोद्धार को लेकर एक और अड़चन भी दूर हो गई है. रक्षा मंत्रालय ने दरभंगा एयरबेस के रनवे के मजबूतीकरण, टर्मिनल बिल्डिंग सहित अन्य विभिन्न निर्माण कार्य करने के लिए एनओसी जारी कर दी है. इस बात की जानकारी जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा ने सोशल मीडिया पर दी है.  उन्होंने कहा है कि रक्षा मंत्रालय के इस एनओसी के बाद जल्द ही दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. आपको बता दें कि 19 सितंबर को ही दिल्ली की एक कंपनी को रनवे के मजबूतीकरण के लिए टेंडर फाइनल हो चुका है.

PHOTOS: ऐसा है बना दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, हर साल यात्रा करेंगे 9 करोड़ लोग, दिखता है इतना खूबसूरत

गौरतलब है कि दरभंगा में एयरपोर्ट की बात भारत सरकार के उड़ान योजना से संबंधित है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने क्षेत्रीय एयरपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए 2016 में उड़ान स्कीम को लॉन्च किया था. इसके बाद ही पटना में तत्कालीन उडड्यन मंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच करार हुआ था. 

प्राइम टाइम: बनारस, दरभंगा के संस्कृत महाविद्यालय का बुरा हाल

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Darbhanga Airport News, NOC To Darbhanga Airport
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com