विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2018

दलित छात्रों को लुभाने के लिए अब बीपीएल दर पर मिलेगा अनाज 

ये घोषणा केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने पटना में की.

दलित छात्रों को लुभाने के लिए अब बीपीएल दर पर मिलेगा अनाज 
प्रतीकात्मक चित्र
नई दिल्ली: अनुसूचित जाति और जनजाति छात्रों के अलावा अब पिछड़े वर्ग के छात्रों को पूरे देश में हर महीने पंद्रह किलो गेहूँ या चावल बीपीएल दर पर दिया जायेगा .ये घोषणा केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री रामविलास पासवान ने पटना में की. इससे पहले पिछले शनिवार को ये मांग बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पासवान द्वारा आयोजित एक सम्मेलन में किया था. गुरुवार को इस संबंध में जारी अधिसूचना की कॉपी मीडिया को जारी करते हुए पासवान ने कहा कि कल्याण और अंबेडकर छात्रावास के अलावा राज्य सरकार से पंजीकृत अन्य ऐसे सभी छात्रावास चाहे वो सरकारी हो या प्राइवट जिनके कुल छात्रों में कम कम दो तिहाई छात्र अनुसूचित जाति , जनजाति , पिछड़ी जाति और अल्पसंख्यक समुदाय के पिछड़ा वर्ग से हो तो उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में बीपीएल कार्डधारकों के घरों पर सरकार ने लिखवाया- मैं गरीब परिवार से हूं....

हालांकि पासवान ने माना कि फ़िलहाल इस योजना का लाभ आठ राज्यों के छात्रों को मिल रहा हैं जिसमें आंध्रा प्रदेश , कर्नाटक मध्यप्रदेश शामिल हैं. लेकिन बिहार में अभी तक ये योजना लागू नहीं की गई थी. एक अनुमान के अनुसार पूरे देश में लागू होने से क़रीब एक करोड़ से अधिक छात्रों को इसका लाभ मिलेगा.

VIDEO: उज्जवला योजना से मिला गैस कनेक्शन.


माना जाता हैं कि केंद्र सरकार ने आनन फ़ानन में इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कि जिससे कि उसे दलित छात्रों के असंतोष कम करने का मौक़ा मिले. इस योजना के शुरुआत होने के बाद एनडीए के नेता दलित बहुल इलाक़ों का दौरा शुरू करेंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dalit Students Will Get Food Grains On BPL
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com