विज्ञापन
This Article is From Jan 15, 2026

'तेजस्वी गायब और तेज प्रताप छाया हुआ है’, लालू के पुराने साथी ने खोल दी RJD के खींचतान की कलई

बुधवार को मंकर संक्रांति के दिन चूड़ा-दही भोज के बहाने पटना में बिहार की राजनीतिक हलचलें तेज देखी. सबसे ज्यादा चर्चा तेज प्रताप के भोज की रहीं, जिसमें लालू प्रसाद का शामिल होना बड़ी बात कही जा रही है.

'तेजस्वी गायब और तेज प्रताप छाया हुआ है’, लालू के पुराने साथी ने खोल दी RJD के खींचतान की कलई
तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव.
  • बिहार में मकर संक्रांति के अवसर पर तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर चूड़ा-दही भोज का आयोजन हुआ था.
  • इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राजद अध्यक्ष लालू यादव सहित कई नेता शामिल हुए.
  • RJD के पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने तेजस्वी की गैरमौजूदगी और तेज प्रताप की बढ़ती लोकप्रियता पर टिप्पणी की.
पटना:

बिहार में मकर संक्रांति के मौके पर चूड़ा-दही भोज को लेकर राजनीति का पारा चढ़ा हुआ है. तेज प्रताप यादव के घर पर आयोजित चूड़ा-दही भोज में लालू प्रसाद का आना बड़ी बात कही जा रही है. इस बीच राजद के अध्यक्ष लालू यादव के करीबी रहे शिवानंद तिवारी ने तेज प्रताप यादव के चूड़ा-दही भोज के बहाने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को कटघरे में खड़ा किया है. पूर्व सांसद शिवानंद तिवारी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पेज पर लिखा कि आज मकर संक्रांति का दही चूड़ा भोज की राजनीति के रंग में डूबा हुआ है. इस रंग में कोई एक व्यक्ति सराबोर दिखाई दे रहा है तो उसका नाम तेज प्रताप है. तेजस्वी तो बिल्कुल ओझल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

राबड़ी आवास में सन्नाटा पसरा हैः शिवानंद

उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास की ओर इशारा करते हुए आगे लिखा, "10 नंबर में सन्नाटा है. वही 10 नंबर जहां बिहार के कोने-कोने से राजद कार्यकर्ता पहुंचते थे. दही चूड़ा तो बहाना होता था. असल तो नेताओं से देखा-देखी होती थी. दर्शन-परस और दण्ड प्रणाम होता था. सब यहां से नई ऊर्जा के साथ अपने इलाके में लौटते थे."

उन्होंने कहा कि आज इसकी और ज्यादा जरूरत थी. चुनाव नतीजे से पस्त कार्यकर्ताओं को दिलासा की जरूरत थी. उनको भविष्य के लिए उत्साहित करने की जरूरत थी. लेकिन, जब नेता ही पस्त हैं, मैदान में कहीं नजर ही नहीं आ रहे हैं, ऐसे में भविष्य के लिए दल को कौन ऊर्जान्वित करेगा?

Latest and Breaking News on NDTV

तेजस्वी गुम है, तेज प्रताप छाए हुए हैंः शिवानंद

शिवानंद तिवारी ने कहा कि आज तेजस्वी गुम हैं, और तेज प्रताप छाए हुए हैं. जिन लोगों ने तेजस्वी को मुख्यमंत्री की शपथ के लिए तारीख तय करवा दी थी और इस रास्ते में तेज प्रताप को बड़ा अवरोध बताकर उसको निकाल बाहर किया था, पता नहीं वे लोग कहां हैं? दरअसल, बुधवार को जनशक्ति जनता दल के नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव द्वारा अपने सरकारी आवास पर चूड़ा दही भोज का आयोजन किया गया.

इस कार्यक्रम की चर्चा बिहार की राजनीति में जमकर होती रही. इस कार्यक्रम में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और राजद अध्यक्ष लालू यादव के अलावा एनडीए के भी कई नेता पहुंचे. दूसरी ओर राबड़ी देवी का आवास सूना रहा, जबकि यहां हर साल मकर संक्रांति पर चूड़ा दही भोज की दावत होती थी.

Latest and Breaking News on NDTV

राजद में मची खींचतान की कलई खोल रहा शिवानंद का पोस्ट

शिवानंद तिवारी का यह राजद में मची खींचतान की कलई खोल रहा है. शिवानंद तिवारी लंबे समय तक लालू यादव के करीबी रहे हैं. हालांकि लंबे समय से वो पार्टी में किसी जिम्मेदार पद पर नहीं है. लेकिन वो खुलकर पार्टी में चल रही खींचतान पर लिखते-बोलते रहे हैं. इस पोस्ट के जरिए उन्होंने 'ड्राइंग रूम पॉलिटिशियन' की ओर निशाना साधा है, जो तेजस्वी के आसपास रहते हैं. उन्होंने साफ कर दिया कि तेज प्रताप को दरकिनार करना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हुआ है.

यह भी पढ़ें - क्या फिर चूक गए तेजस्वी? तेज प्रताप के चूड़ा-दही भोज में नहीं पहुंचे, लालू ने निभाया पिता का 'फर्ज'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shivanand Tiwari, Rjd Shivanand Tiwari, Tej Pratap Yadav, Tej Pratap Yadav Dahi Chura Bhoj, Tejashwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com