देशभर में लॉकडाउन (Lockdown) की वजह से बिहार (Bihar) के कई लोग अन्य राज्यों में फंसे हुए हैं. इनमें अधिकांश प्रवासी मजदूर और छात्र-छात्राए हैं, जो 25 मार्च को देशभर में कोरोनावायरस (Coronavirus) के चलते किए गए लॉकडाउन के बाद अन्य राज्यों में फंस गए थे. इसके बाद अब जैसे ही लॉकडाउन में राहत दी जाने लगी है और केंद्र सरकार की अनुमति के बाद कई राज्यों की सरकारें दूसरे राज्यों में फंसे लोगों को निकालने में लग गई है. इसी बीच बिहार ने भी अन्य राज्यों में फंस अपने लोगों को निकालने के लिए हेल्पलाइन नंबर के साथ पंजीकरण लिंक (Online Registration Links) भी जारी कर दिए हैं. केवल बिहार ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के लोग भी अपने-अपने राज्य में वापस जाने के लिए इन लिंक्स की मदद से पंजीकरण कर सकते हैं.
मध्य प्रदेश में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://mapit.gov.in/covid-19/
गुजरात में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://www.digitalgujarat.gov.in/loginapp/CitizenLogin.aspx
पंजाब में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://covidhelp.punjab.gov.in
महाराष्ट्र में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://covid19.mhpolice.in
राजस्थान में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://emitraapp.rajasthan.gov.in/emitraApps/covid19MigrantRegistrationService
हिमाचल प्रदेश में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
http://covidepass.hp.gov.in/
तमिलनाडू में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
http://tnepass.tnega.gov.in
हरियाणा में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://edisha.gov.in/eForms/MigrantService
कर्नाटक में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://sevasindhu.karnataka.gov.in/Sevasindhu/English
उत्तराखंड में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
http://dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php
http://smartcitydehradun.uk.gov.in/
ओड़िशा में फंसे लोगों के लिए पंजीकरण लिंक
https://covid19regd.odisha.gov.in/
इसके साथ ही बिहार में अन्य राज्यों के फंसे हुए लोग भी अपने राज्यों में वापस जाने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं. बिहार में फंसे अन्य राज्यों के लोग https://covid19.bihar.gov.in/ इस लिंक पर पंजीकरण कर सकते हैं.
कोरोनावायरस की चेन को तोड़ने के मद्देनजर सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. साथ ही सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे श्रमिकों और अन्य को उनके गृह राज्य में पहुंचाने की व्यवस्था करने की अनुमति दे दी है. सरकार ने पहले फंसे लोगों को उनके राज्यों तक भेजने के लिए सिर्फ बसों की अनुमति दी थी, लेकिन राज्य सरकारों के अनुरोध के बाद विशेष ट्रेनों की अनुमति दी गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं